scriptCAA : बिना मंजूरी के रैली निकालने से पहले ही ५० प्रदर्शनकारी हिरासत में | Protests against CAA and NRC | Patrika News
अहमदाबाद

CAA : बिना मंजूरी के रैली निकालने से पहले ही ५० प्रदर्शनकारी हिरासत में

Protests against CAA and NRC, Rally, Without Approval, Vadodara News, Gujrat News, Ahmedabab news

अहमदाबादJan 03, 2020 / 10:13 pm

Gyan Prakash Sharma

CAA : बिना मंजूरी के रैली निकालने से पहले ही ५० प्रदर्शनकारी हिरासत में

CAA : बिना मंजूरी के रैली निकालने से पहले ही ५० प्रदर्शनकारी हिरासत में

वडोदरा. पीपल्स यूनियन फोर सिविल लिबर्टीज (पीयूसीएल) की ओर से नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) व एनआरसी के विरोध में बिना मंजूरी के रैली निकालने का प्रयास किया तो पुलिस ने ४०-५० कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

जानकारी के अनुसार पीयूसीएल की ओर से २८ दिसम्बर को पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर सीएए के विरोध में २ जनवरी को रैली निकालने के लिए मंजूरी मांगी थी। जिसके जवाब में पुलिस आयुक्त कार्यालय की विशेष शाखा की ओर से रैली को मंजूरी नहीं दी गई।

इस दौरान पीयूसीएल के कार्यकर्ता शुक्रवार को सयाजीगंज स्थित सरदार की प्रतिमा के निकट पहुंचे और प्रदर्शन करने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने ४०-५० कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।


पीयूसीएल के कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि भारत के संविधान के अनुसार सभी शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर सकते हैं। लेकिन वडोदरा में प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। संविधान के अनुसार लोग सरकार की नीतियों का विरोध व समर्थन कर सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार जनता की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो