script

राज्यभर में ‘हाथ’ से फिसलकर खिले ‘कमल’

locationअहमदाबादPublished: Mar 02, 2021 11:22:07 pm

Submitted by:

Rajesh Bhatnagar

पंचायत और नपा चुनावों में भी भाजपा को तीन चौथाई बहुमत

राज्यभर में ‘हाथ’ से फिसलकर खिले ‘कमल’

राज्यभर में ‘हाथ’ से फिसलकर खिले ‘कमल’

अहमदाबाद. गुजरात के गांवों और नगरों में मजबूत माने वाली कांग्रेस के हाथ से फिसलकर कमल खिल उठे हैं। राज्य के छह महानगरों के बाद ठीक एक सप्ताह के दौरान लगातार दूसरे मंगलवार को पंचायतों और निकाय के चुनाव परिणाम में भाजपा को करीब तीन चौथाई बहुमत मिला है।
वडोदरा जिला पंचायत में हाथसे दूर हुई सत्ता

वडोदरा. वडोदरा जिला पंचायत की 34 में से 27 सीटों पर भाजपा और मात्र 7 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। वर्ष 2015 के चुनाव में कांग्रेस को 36 में से 22 सीटों पर जीत के साथ बहुमत मिला था, उसके बाद से गुटबाजी और पार्टी बदलने के कारण भाजपा के समर्थन से सत्ता परिवर्तन किया और अब भाजपा ने करीब दो तिहाई स्पष्ट बहुुमत हासिल किया है।
जिला पंचायत की सयाजीपुरा सीट से भाजपा के मथुरभाई राठोडिया, वाघोडिया की चार सीटों और शिनोर की दो सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार विजयी हुए। जरोद सीट पर कांग्रेस के दिलीप भट्ट पराजित हुए हैं। अनगढ़ सीट पर भाजपाक की हंसाबेन गोहिल ने कांग्रेस की पारूल मकवाणा को पराजित किया। पारूल व समर्थकों व ग्रामीणों ने घनोरा गांव में कांग्रेस को मात्र 100 और भाजपा को 600 वोट मिलने के कारण ईवीएम पर शंका जताई है।
पूर्व जिला प्रमुख पराजित

वडोदरा की पूर्व जिला प्रमुख पन्नाबेन भट्ट वाघोडिया तहसील पंचायत की देणा सीट से चुनाव में पराजित हुई हैं। जिले की आठ तहसील पंचायतों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है। कुल 56 सीटों पर भाजपा और मात्र 18 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने और 8 पर अन्य प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। सावली तहसील की नारा सीट पर भाजपा प्रत्याशी मात्र 4 वोटों से विजयी हुए। रणोली-2 तहसील पंचायत सीट पर निर्दलीय कनु मकवाणा विजयी रहे।
नगर पालिकाओं में कई अध्यक्ष चुनाव हारे

जिले की डभोई, पादरा और सावली नगर पालिकाओं में 16 पर भाजपा और 5 पर कांगे्रस प्रत्याशी विजयी हुए। सावली में लगातार चौथी बार भाजपा को बहुमत मिला है। पादरा में 24 में से भाजपा को 20 सीटों पर जीत मिली है। पूर्व अध्यक्ष निराली पटेल व योगेश अघ्यारू और कारोबारी समिति के पूर्व अध्यक्ष संजय पटेल पराजित हो गए।

ट्रेंडिंग वीडियो