scriptप्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वालों का सम्मान | RAF: Children given better performance in competition | Patrika News

प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वालों का सम्मान

locationअहमदाबादPublished: Jun 24, 2018 10:17:26 pm

Submitted by:

Pushpendra Rajput

आरएएफ ने मनाया कावा वार्षिकोत्सव

raf

प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वालों का सम्मान

अहमदाबाद. वस्राल स्थित 100 बटालियन द्रुत कार्य बल (आरएएफ) ने परिवार कल्याण केन्द्र की ओर से कावा वार्षिकोत्सव मनाया, जिसमें मनोरंजक कार्यक्रम और प्रतिस्पद्धाएं हुईं। प्रतिस्पद्र्धा में बेहतर प्रदर्शन करने वालों का सम्मान किया गया। 100 बटालियन के परिवार कल्याण केन्द्र की अध्यक्ष रजनी यादव एवं कमाण्डेन्ट पुष्पेन्द्र कुमार के दिशा-निर्देशन में यह कार्यक्रम किया गया।
समारोह के दौरान बच्चों एवं महिलाओं के लिए कई मनोरंजक कार्यक्रम हुए, जिसमें मेंहदी लगाना, कढ़ाई, स्कीपिंग रेस, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम हुए। प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में रजनी यादव ने जवानों और महिलाओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि महिलाएं कढ़ाई, बुनाई, ब्यूटीपार्लर आचार बनना या कोई भी हुनर हो तो कावा शॉप में संपर्क उत्पाद बेच सकती हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि कावा के जरिए और बेहतर कार्य किया जाएगा।
आरएएफ जवानों ने किया रक्तदान

100वीं वाहिनी द्रुत कार्य बल (आरएएफ) ने वस्राल स्थित मुख्यालय में गुरुवार को सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर किया, जिसमें आरएएफ के द्वितीय कमान अधिकारी जितेन्द्र कुमार ओझा, उप कमांडेन्ट मनोज कुमार के अलावा 54 अधिकारियों और जवानों ने रक्तदान किया। सिविल अस्पताल-अहमदाबाद के ब्लड बैंक की डॉ. हीना एवं उनकी टीम में सहयोग किया। डॉ. हीना ने इस मानवतावादी कार्य के लिए द्वितीय कमान अधिकारी ओझा और वाहिनी के अधिकारी और जवानों को आभार जताया। उन्होंने 100वीं वाहिनी जवानों एवं महिलाओं से आव्हान किया कि रक्तदान से बढ़कर कोई बड़ादान नहीं है। इस रक्त से सिविल अस्पताल में जरूरतमंदों को नया जीवन मिलेगा। इस मौके पर ब्लड बैंक की ओर से प्रत्येक रक्तदान का प्रशस्ति पत्र से सम्मान किया गया। रक्तदान शिविर में के आयोजन में परिवार कल्याण केन्द्र के अस्पताल स्टाफ और जवानों का भी अहम योगदान रहा।डॉ. हीना ने इस मानवतावादी कार्य के लिए द्वितीय कमान अधिकारी ओझा और वाहिनी के अधिकारी और जवानों को आभार जताया। उन्होंने 100वीं वाहिनी जवानों एवं महिलाओं से आव्हान किया कि रक्तदान से बढ़कर कोई बड़ादान नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो