गुजरात कांग्रेस के प्रभारी डॉ. रघु शर्मा के साथ-साथ अध्यक्ष जगदीश ठाकोर और पूर्व अध्यक्ष अमित चावड़ा जैसे वरिष्ठ नेता भी इस रैली स्थल पर तैयारियों को जायजा ले चुके हैं। उन्होंने रैली को सफल बनाने को लेकर रणनीति भी बनाई है। इस रैली में गुजरातभर से डेढ़ से दो लाख से ज्यादा लोगों को आने की संभावना जताई रही है।
हाल ही में गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व अध्यक्ष भरतसिंह सोलंकी और अर्जुन मोढवाडिया भी रैली को लेकर अहम जानकारी दे चुके हैं। उनका कहना था कि रैली में आदिवासी समाज के मुद्दों, आदिवासी अस्मिता एवं संस्कृति के लिए आवाज बुलंद की जाएगी। कांग्रेस पार्टी आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है। गुजरात में भाजपा की सरकार आदिवासी समाज की पहचान एवं उसकी संस्कृति को नुकसान पहुंचा रही है। आदिवासियों के अधिकारों और हक की लड़ाई कांग्रेस पार्टी सड़क से विधानसभा तक लड़ रही है। आदिवासी समाज की पहचान को गुजरात में भाजपा की सरकार नुकसान पहुंचा रही है।