scriptराहुल गांधी इस माह कर सकते हैं रैली | Rahul gandhi's rally may orgainse in this month | Patrika News

राहुल गांधी इस माह कर सकते हैं रैली

locationअहमदाबादPublished: Mar 02, 2019 11:05:39 pm

Submitted by:

Pushpendra Rajput

लोकसभा चुनाव से पूर्व होंगी कई और रैलियां

rahul gandhi

राहुल गांधी इस माह कर सकते हैं रैली

अहमदाबाद. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी इस माह सौराष्ट्र या उत्तर गुजरात में रैली कर सकते हैं। हालांकि गुरुवार को कांग्रेस की जन संकल्प रैली होनी थी, लेकिन सुरक्षा कारणों से रैली और कार्यकारिणी की बैठक रद्द कर दी। इस रैली में राहुल गांधी के अलावा यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह आने वाले थे।
इससे पूर्व फरवरी में राहुल गांधी ने वलसाड में रैली को संबोधित किया था। इसके बाद ही गुजरात में कार्यकारिणी की बैठक और गांधीनगर के अडालज में जन संकल्प रैली करने का निर्णय किया गया था। गुजरात कांग्रेस ने इसके लिए अलग-अलगस्तर पर बैठकें की थी और जन संकल्प रैली की तैयारियां भी कर गई थी। एसपीजी ने भी सुरक्षा का मुआयना कर लिया था लेकिन गुरुवार को रैली होते उससे पहले ही सुरक्षा कारणों से कांग्रेस ने बुधवार को रैली रद्द कर दी।
गुजरात कांग्रेस के प्रभारी राजीव सातव ने लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी की रैली के सवाल पर कहा कि गुजरात में राहुल जी का विशेष ध्यान दे रहे हैं। लोकसभा चुनाव से पहले भी राहुल गांधी जी की सभाएं हो सकती हैं। पिछले दिनों ही वलसाड में राहुलजी की रैली हो चुकी हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस का गुजरात में बेहतर प्रदर्शन रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो