scriptसौराष्ट्र में बारिश से राहुल गांधी का दौरा रद्द | Rahul gandhi's saurashtra visit postponed | Patrika News

सौराष्ट्र में बारिश से राहुल गांधी का दौरा रद्द

locationअहमदाबादPublished: Jul 13, 2018 10:36:42 pm

Submitted by:

Pushpendra Rajput

16 और 17 जुलाई को भावनगर और अमरेली दौरे पर आने वाले थे

gujarat congress

सौराष्ट्र में बारिश से राहुल गांधी का दौरा रद्द

अहमदाबाद. सौराष्ट्र में बारिश के चलते फिलहाल अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का दौरा रद्द हो गया है। राहुल गांधी 16 और 17 जुलाई को सौराष्ट्र के भावनगर और अमरेली दौरे पर आने वाले थे। आगामी दिनों में राहुल गांधी का दौरा निर्धारित किया जाएगा। राहुल के दौरे को लेकर गुजरात कांग्रेस नेता भी वहां जायजा ले चुके थे। राहुल गांधी का यह दौरा लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर देखा जा रहा था। वे अपने दौरे में किसानों, -व्यापारियों से मिलने वाले थे। साथ ही तलाजा में मेथला बंधारा गांव के ग्रामीणों से भी मिलने वाले थे, जिन्होंने बगैर किसी सरकार मदद के बांध बनाया है। वे अलंग शिपब्रेकिंग यार्ड का भी दौरा करने वाले थे और व्यापारियों व श्रमिकों से भी चर्चा करना चाहते थे। राहुल का दौरा लोकसभा चुनाव की तैयारियों के तौर पर देखा जा रहा है। उनके दौरे से गुजरात के कार्यकर्ताओं में नया जोश आएगा। पिछले विधानसभा चुनाव में सौराष्ट्र से कांग्रेस को अच्छी खासी बढ़त मिली थी।
दिसम्बर के अंत तक हो सकते हैं चुनाव : धानाणी
अहमदाबाद. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष परेश धानाणी ने कहा कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव के साथ जसदण विधानसभा के उपचुनाव और लोकसभा चुनाव एक साथ हो सकते हैं और वह भी दिसम्बर के अंत तक। हालांकि लोकसभा और विधानसभा उप चुनाव के लिए कांग्रेस तैयार हैं। कांग्रेस पार्टी ने पिछले सप्ताह ही कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ हर लोकसभा के हिसाब प्रत्याशियों को चुनने पर मंथन भी किया है। आगामी समय में राष्ट्रीय नेतृत्व लोकसभा के प्रत्याशियों की घोषणा भी करेगा।
उन्होंने कहा कि ऐसे नेता और कार्यकर्ता जिनका कांग्रेस को मजबूत बनाने में अहम योगदान रहा है, लेकिन किसी कारण राह भटक गए थे और वे फिर से कांग्रेस में आने की चाहत रखते हैं उन जिला और तहसीलस्तर के नेता और कार्यकर्ता तथा संसद व विधानसभास्तर के नेताओं को वापस लाने के लिए आगामी दिनों में ‘घर वापसीÓ अभियान चलाया जाएगा। अलग-अलग स्तर पर नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद कर कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत बनाया जाएगा। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कुंवरजी बावलिया पर प्रहार करते हुए धानाणी ने कहा कि ऐसा लगता है कि कुंवरजी बावलिया ने भाजपा में शामिल होकर कांग्रेस के बजाय उनकी पार्टी से नाराज लोगों को सरकार के खिलाफ एकजुट करने में योगदान दिया है। बावलिया ने जसदण की जनता से दगा किया है। जसदण की जनता उनको विधानसभा उपचुनाव में सबक सिखाएगी। भाजपा कुंवरजी की हार और अपनी विफलताएं छिपाने के लिए जसदण विधानसभा का उपचुनाव राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा तथा लोकसभा चुनाव के साथ दिसम्बर के अंत तक करा सकती है। उन्होंने संभावना जताते हुए कहा कि 22 नवम्बर एवं 31 दिसम्बर के बीच जसदण उपचुनाव, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव के साथ हो सकती है। हालांकि गुजरात कांग्रेस इसके लिए तैयार नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो