scriptRain in Gujarat : मालिया में डेढ़ इंच बारिश से फसलों में नुकसान की आशंका | Rain in Gujarat | Patrika News

Rain in Gujarat : मालिया में डेढ़ इंच बारिश से फसलों में नुकसान की आशंका

locationअहमदाबादPublished: Dec 04, 2019 11:36:52 pm

Submitted by:

Omprakash Sharma

माणावदर यार्ड को मूंगफली की खरीदी के लिए किया बंद

Rain in Gujarat : मालिया में डेढ़ इंच बारिश से फसलों में नुकसान की आशंका

Rain in Gujarat : मालिया में डेढ़ इंच बारिश से फसलों में नुकसान की आशंका

जूनागढ़. जिले में बारिश होने के कारण कई फसलों में नुकसान की आशंका जताी गई है। मंगलवार को मलिया में डेढ़ इंच तक बारिश होने से रास्तों पर पानी भर गया। बारिश के चलते माणावदर यार्ड को मूंगफली आदि फसल की बिक्री के लिए बंद करना पड़ा।
जूनागढ़ जिले के मालिया में मंगलवार को डेढ़ इंच तक बारिश हुई। इसके अलावा केशोद एवं माणावदर क्षेत्र में आधा इंच से अधिक बारिश हुी। आशंका जताई गई है कि बारिश के कारण कुछ फसलों को नुकसान हो सकता है। इसमें गेहूं, चना, जीरा, इसबगुल और सब्जी शामिल हैं। मंगलवार को हुई बारिश के कारण फसलों की बुवाई पर पानी फिर गया। इसके अलावा खेतों में खड़ी फसल और मूंगफली की तैयार फसल भी भीग गई। माणवदर, केशोद यार्ड में मूंगफली की छह हजार से अधिक बोरियां रखी हुई हैं इसमें से अनेक में बारिश के कारण नुकसान हुआ है। जिसके चलते बुधवार को माणवदर यार्ड को मूंगफली की खरीदी के लिए बंद रखा गया है।
बताया गया है कि वातावरण में एकाएक बदलाव के चलते जिले के गांगेचा, लाठो, वीरडी, भाखरवडा समेत गांवों में एक से डेढ़ इंच बारिश हुई। केशोद में रेवा, कोयलाणा, घेड बामणसा, प्रांसली समेत कई गांवों में आधा इंच तक बारिश होने से फसलों को लेकर किसान चिन्तित हैं। मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों तक बारिश की संभावना जताई है।

ट्रेंडिंग वीडियो