scriptGujarat : सर्दी के बीच बारिश की संभावना | Rain possible in Gujarat | Patrika News

Gujarat : सर्दी के बीच बारिश की संभावना

locationअहमदाबादPublished: Jan 25, 2020 11:03:36 pm

Submitted by:

Omprakash Sharma

गुजरात के कुछ भागों में…

Gujarat : सर्दी के बीच बारिश की संभावना

Gujarat : सर्दी के बीच बारिश की संभावना

अहमदाबाद. प्रदेश में सर्दी के बीच कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। अहमदाबाद समेत कुछ शहरों में शुक्रवार की तुलना में तापमान में कमी आई है।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में सोमवार को सौराष्ट्र के राजकोट पोरबंदर एवं द्वारका के अलावा कच्छ के कुछ भागों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा मंगलवार को वडोदरा एवं सौराष्ट्र के जामनगर में हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं। प्रदेश में शनिवार को भी कहीं कहीं बादलों की आवाजाही रही। इस बीच शीतलहर के चलते लोग सर्दी से भी परेशान दिखे। अहमदाबाद शहर में न्यूतनम तापमान १२.५ डिग्री सेन्टीग्रेड रहा। जबकि वडोदरा में न्यूनतम तापमान १४, सूरत में १६.२, राजकोट में १६ एवं नलिया में न्यूनतम तापमान १० डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। संभावना जताई है कि आगामी कुछ दिनों में तापमान में आंशिक वृद्धि हो सकती है।
रिक्शा चालक गांधी आश्रम में मनाएंगे गणतंत्र दिवस
अहमदाबाद. अहमदाबाद रिक्शा चालक एकता यूनियन की ओर से रविवार को गांधी आश्रम में गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। यूनियन के अध्यक्ष विजय मकवाणा, उपाध्यक्ष हितेश परमार, महासचिव विजय निषाद. महेश ठाकोर तथा तुलसी मरमार के अनुसार समाज को राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ यह पर्व रविवार सुबह साढ़े आठ बजे गांधी आश्रम में ध्वज रोहण कर मनाया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो