scriptRajasthan Political crisis: राजस्थान के कुछ भाजपा विधायक पहुंचे सोमनाथ | Rajasthan Political crisis, BJP MLA, Rajasthan, Gujarat, Somnath | Patrika News

Rajasthan Political crisis: राजस्थान के कुछ भाजपा विधायक पहुंचे सोमनाथ

locationअहमदाबादPublished: Aug 08, 2020 11:43:08 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Rajasthan Political crisis, BJP MLA, Rajasthan, Gujarat, Somnath

Rajasthan Political crisis: राजस्थान के कुछ भाजपा विधायक पहुंचे सोमनाथ

Rajasthan Political crisis: राजस्थान के कुछ भाजपा विधायक पहुंचे सोमनाथ

अहमदाबाद. राजस्थान की राजनीति में पिछले एक महीने से मची हलचल के बीच कांग्रेस के विधायकों की बाड़ाबंदी के बाद अब भाजपा के भी कुछ विधायकों की भी बाड़ाबंदी की खबर है। राजस्थान के भाजपा विधायक गुजरात पहुंचे हैं। इनमें से करीब आधा दर्जन विधायक देर रात सोमनाथ पहुंचे। बताया जाता है कि पहले यह पोरबंदर हवाई अड्डे पहुंचे। यहां से वे सोमनाथ पहुंचे। सोमनाथ में मंदिर में सोमनाथ महादेव के दर्शन भी किए।
अपुष्ट सूत्रों का यह भी कहना है कि राजस्थान के भाजपा विधायकों की बाड़ाबंदी का यह कार्य पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर किया जा रहा है। बताया जाता है कि राजस्थान कांग्रेस इन पांच जिलों के भाजपा विधायकों को अपने पाले में ला सकती है, इसलिए भाजपा की ओर से यह बाड़ाबंदी की जा रही है। गुजरात में भाजपा की लंबे समय से सरकार है और विधायक यहां पर पूरी तरह सुरक्षित रह सकते हैं।
इसी महीने राजस्थान विधासनभा का सत्र बुलाया जाना है जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को बहुमत साबित करना है, ऐसे में भाजपा अपने विधायकों को सुरक्षित रखना चाहती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो