scriptइन ट्रेनों का बदलेगा समय….??? | Rajdhani express, Trains, time table changes, ashram express train, | Patrika News

इन ट्रेनों का बदलेगा समय….???

locationअहमदाबादPublished: Nov 30, 2020 09:20:28 pm

Submitted by:

Pushpendra Rajput

Rajdhani express, Trains, time table changes, ashram express train,: यात्रियों को जल्दी पहुंचना होगा स्टेशन

इन ट्रेनों  का बदलेगा समय....???

इन ट्रेनों का बदलेगा समय….???

गांधीनगर. अहमदाबाद से रवाना होने वाली राजधानी एक्सप्रेस (rajdhani express) जैसी कई विशेष ट्रेनों (special train) के समय में बदलाव (Time table changes) किया गया है। इन ट्रेनों के परिचालन समय में 1 दिसम्बर से संशोधन किया जाएगा।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित ठाकुर के अनुसार, पारिचालनिक कारणों से कई ट्रेनों के समय में संशोधन किया जा रहा है। ट्रेन सं. 02915 अहमदाबाद-दिल्ली विशेष ट्रेन मंगलवार, 1 दिसम्बर से अहमदाबाद से शाम ६.30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगली सुबह 10.00 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन सं. 02916 दिल्ली-अहमदाबाद विशेष ट्रेन बुधवार, 2 दिसम्बर से दिल्ली से अपराह्न ३.20 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अहमदाबाद सुबह 06.45 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन सं. 02957 अहमदाबाद-नई दिल्ली राजधानी विशेष ट्रेन मंगलवार, 1 दिसम्बर से अहमदाबाद से अपराह्न 5.45 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन सुबह 07.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन सं. 02958 नई दिल्ली-अहमदाबाद राजधानी विशेष ट्रेन बुधवार, 2 दिसम्बर से नई दिल्ली से शाम ७.55 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अहमदाबाद सुबह 09.30 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन सं. 02971 बांद्रा टर्मिनस-भावनगर विशेष ट्रेन मंगलवार, 1 दिसम्बर, 2020 से बांद्रा टर्मिनस से शाम ७.10 बजे रवाना होगी। मध्यरात्रि 2.35 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। और यह ट्रेन 08.15 बजे भावनगर टर्मिनस पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन सं. 02972 भावनगर-बांद्रा टर्मिनस विशेष ट्रेन बुधवार, 2 दिसम्बर से भावनगर टर्मिनस से शाम ६.30 बजे रवाना होगी। यह अहमदाबाद रात्रि ११.40 बजे और बांद्रा टर्मिनस सुबह 08.15 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन सं. 02941 भावनगर टर्मिनस-आसनसोल विशेष ट्रेन मंगलवार, 1 दिसम्बर से बांद्रा टर्मिनस से शाम ५.35 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अहमदाबाद रात्रि १०.55 पहुंचेगी और यह ट्रेन तीसरे दिन सुबह 10.05 बजे आसनसोल पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन सं. 02942 आसनसोल- भावनगर टर्मिनस विशेष ट्रेन गुरुवार, 3 दिसम्बर आसनसोल से शाम ७.50 बजे रवाना होगी। दूसरे दिन मध्यरात्रि 04.40 अहमदाबाद पहुंचेगी। यह ट्रेन भावनगर टर्मिनस 10.30 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन सं. 01463 सोमनाथ-जबलपुर विशेष ट्रेन सोमनाथ से 3 दिसम्बर से सुबह 09.55 बजे रवाना होगी। अहमदाबाद शाम 18.30 पहुंचेगी और अगले दिन यह ट्रेन अपराह्न १.25 बजे जबलपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन सं. 01464 जबलपुर-सोमनाथ विशेष ट्रेन 1 दिसम्बर से जबलपुर से अपराह्न २.00 बजे रवाना होगी। अगले दिन सुबह अहमदाबाद सुबह 8.10 पहुंचेगी और यह ट्रेन सोमनाथ शाम ५.55 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन सं. 01465 सोमनाथ-जबलपुर विशेष ट्रेन 5 दिसम्बर से सोमवार एवं शनिवार को सोमनाथ से सुबह 09.55 बजे रवाना होगी। अहमदाबाद शाम ६.30 पहुंचेगी और अगले दिन यह ट्रेन शाम ४.25 बजे जबलपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन सं. 01466 जबलपुर-सोमनाथ विशेष ट्रेन 4 दिसम्बर से सोमवार एवं शुक्रवार को जबलपुर से अपराह्न २.00 बजे रवाना होगी। अहमदाबाद सुबह 8.10 पहुंचेगी और यह ट्रेन सोमनाथ शाम ५.55 बजे पहुंचेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो