Gujarat News : सौराष्ट्र के 141 डैम-जलाशय 60 फीसदी से अधिक खाली
- गर्मी बढऩे और मानसून की देरी से सौराष्ट्र में जल-संकट की संभावना
- राजकोट जिले के 27 से अधिक डैम से सिंचाई का पानी देना बंद किया
अहमदाबाद
Published: April 17, 2022 10:27:22 pm
राजकोट. सौराष्ट्र के 141 डैम-जलाशयों में 60 फीसदी से अधिक खाली हो गए हैं। अभी से 27 से अधिक डैम-जलाशयों से सिंचाई का पानी देना बंद कर दिया गया है। राजकोट जिले के 27 जलस्रोतों में 50.9 फीसदी, झालावाड क्षेत्र के डैम में 24.32 फीसदी, जूनागढ़ जिले के डैम में 44 फीसदी, जामनगर जिले के जलस्रोतों में 32 फीसदी ही पानी बचा है। मानसून से पहले गांवों में पानी की समस्या होने लगी है। यदि यही स्थिति रही और किसी कारणवश मानसून के आने में देरी हुई तो सौराष्ट्र में जल-संकट का खतरा हो सकता है।
राजकोट जिले के 27 जलस्रोतों में से भादर डैम में 55.33 फीसदी पानी का जत्था बचा है। इसमें से 3600 हेक्टेयर सिंचाई का पानी दिया जा रहा है। इस दौरान वेरी, घेलो-सोमनाथ और मालगढ जलस्रोत में से सिंचाई का पानी देना बंद कर दिया गया है। राजकोट जिले के 21 डैम में जुलाई-22 तक जल बचा है। मोरबी जिले के 10 जलाशयों में 31.37 फीसदी पानी है। इनमें डेमी-3, बंगावडी और ब्रह्माणी-2 में से सिंचाई का पानी बंद किया गया है। सुरेन्द्रनगर जिले के 11 डैम-जलाशयों में से 24.32 फीसदी पानी है। इनमें मोरसल, निंभणी, लींबडी भोगावो-2, वढवाण, भोगावो-2, वांसल और सबुरी में से सिंचाई का पानी छोडऩा बंद कर दिया गया है।
झालावाड क्षेत्र के डैम में मई तक पानी का उपयोग किए जाने केे संकेत मिल रहा है। जूनागढ जिले के 17 डैम में 44 फीसदी पानी उपलब्ध है। आंबाजल, झंझेश्री, प्रेमपरा, साबली, व्रजमी, मेघल टीआर, भाखरवड आरआर ओझज, गलथ और उबेण में से सिंचाई के लिए पानी छोडऩा बंद किया गया है। जामनगर जिले के 22 डैम में 32 फीसदी पानी है। रूपावटी, ससोई-2, वागडिया और ऊंड-2 में से सिंचाई के लिए पानी देना बंद किया गया है। गिर सोमनाथ जिले के 5 मुख्य जलस्रोत में 63.21 फीसदी पानी है। देवभूमि द्वारका में 12 जलाशयों में से 684.57 मीटर घनफीट पानी बचा है। इसके अलावा पोरबंदर जिले के 6 जलस्रोतों में 27.94 फीसदी पानी बचा है। अमीपुर, राणखीरसरा और सारण का पानी खत्म हो चुका है।

Gujarat News : सौराष्ट्र के 141 डैम-जलाशय 60 फीसदी से अधिक खाली
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
