scriptराजकोट : संगीतमय संध्या में पुराने गानों पर झूमे लोग | Rajkot: People dance on old songs in musical evening | Patrika News

राजकोट : संगीतमय संध्या में पुराने गानों पर झूमे लोग

locationअहमदाबादPublished: Nov 23, 2022 11:15:18 pm

Submitted by:

Rajesh Bhatnagar

सौराष्ट्र विवि कर्मचारी सहकारी हाउसिंग सोसायटी के सांस्कृतिक मंच का स्वर्ण जयंती वर्ष

राजकोट : संगीतमय संध्या में पुराने गानों पर झूमे लोग

राजकोट : संगीतमय संध्या में पुराने गानों पर झूमे लोग

राजकोट. सौराष्ट्र विश्वविद्यालय कर्मचारी सहकारी हाउसिंग सोसायटी के सांस्कृतिक मंच के स्वर्ण जयंती वर्ष पर आयोजित संगीतमय संध्या कार्यक्रम में पुराने गानों पर लोग झूम उठे।
रुद्रमुखी हनुमानजी मंदिर के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में राजकोट के सुरनिधि म्यूजिकल ग्रुप की ओर से संगीतमय प्रस्तुतियां दी गई। ग्रुप के संस्थापक निदेशक व गायक अतुल वी. जोशी, एंकर जगदीश भट्ट, गायकों संजय आर. पटेल, जिगिशा वी. रावल आदि ने सुरीली आवाज के साथ संगीतमय प्रस्तुतियों पर लोगों को झूमाया।
शुरुआत में सोसायटी के संस्थापक उपाध्यक्ष वी.एच. जोशी, संस्थापक मंत्री उपेन्द्र एन. पंड्या के अलावा के.जी. राठोड, प्रो. हरि कगथारा, डी.पी. त्रिवेदी, एन.एस. उपाध्याय आदि ने दीप प्रज्वलित किया।
सोसायटी अध्यक्ष प्रो. जयदीपसिंह डोडिया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में आर.के. विश्वविद्यालय के प्रो. आनंद ए. जोशी एवं मानव अधिकार के मुख्य अधिकारी पृथ्वीसिंह राणा विशिष्ट अतिथि थे। सोयायटी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने ग्रुप के कलाकारों का सम्मान किया। सोसायटी के मंत्री साजी मैथ्यू, संयुक्त मंत्री अजयसिंह परमार, रमेश सभाया आदि मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो