scriptबेहतर सेवाओं के लिए रेलकर्मी सम्मानित | Rajkot Railwaymen fecilated for better services | Patrika News

बेहतर सेवाओं के लिए रेलकर्मी सम्मानित

locationअहमदाबादPublished: Apr 19, 2019 10:24:22 pm

Submitted by:

Pushpendra Rajput

राजकोट मंडल ने मनाया 64 वां ‘रेल सप्ताहÓ

railwaymen

बेहतर सेवाओं के लिए रेलकर्मी सम्मानित

राजकोट. राजकोट में जगजीवन राम रेलवे इंस्टीट्यूट में राजकोट मंडल पर 64 वां रेल सप्ताह समारोह मनाया गया जिसमें बेहतर सेवाओं के लिए रेलकर्मियों को सम्मानित किया गया।
समारोह में मंडल रेल प्रबंधक व मुख्य अतिथि पी बी निनावे ने वर्ष 2018-19 के दौरान उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए रेलकर्मियों को 62 व्यक्तिगत तथा 16 ग्रुप अवार्ड से सम्मानित किया और उन्हें नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मंडल कार्मिक अधिकारी आर के उपाध्याय ने अतिथियों का स्वागत किया। मंडल रेल प्रबंधक पी बी निनावे ने पुरस्कार प्राप्त करनेवाले रेल कर्मियों को बधाई दी तथा बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
निनावे ने बताया कि राजकोट मंडल को वर्ष 2018-19 में बिजली बचाने के लिए पश्चिम रेलवे का एफीश्यिंसी शिल्ड संयुक्त रूप से मुंबई मंडल के साथ प्राप्त हुआ है। इसके लिए उन्होंने वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर अर्जुन श्रॉफ तथा बिजली विभाग के कर्मचारियों को बधाई दी। सोलर ऊर्जा तथा अन्य उपायों की बदौलत राजकोट मंडल ने 10,01,089 किलो वॉट की बचत से करीब 67.57 लाख रुपए की बचत की। समारोह में मंडल रेल प्रबंधक ने पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक ए के गुप्ता द्वारा अवार्ड प्राप्त करने वाले अधिकारी तथा कर्मचारियों का सम्मान किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ। समारोह में पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन, राजकोट की अध्यक्षा भारती निनावे, अपर मंडल रेल प्रबंधक एस एस यादव, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रवीन्द्र श्रीवास्तव, मंडल कार्मिक अधिकारी आर के उपाध्याय समेत रेल कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ मंडल स्टोर अधिकारी अमीर यादव ने आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी अविनाश कुमार ने किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो