scriptRajya Sabha Elections: गुजरात में राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के दो केन्द्रीय निरीक्षक नियुक्त, विधायकों के साथ होगी बैठक | Rajya Sabha elections, Gujarat, BJP, Central observer, MLA, meeting | Patrika News

Rajya Sabha Elections: गुजरात में राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के दो केन्द्रीय निरीक्षक नियुक्त, विधायकों के साथ होगी बैठक

locationअहमदाबादPublished: Jun 16, 2020 09:41:33 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Rajya Sabha elections, Gujarat, BJP, Central observer, MLA, meeting

Rajya Sabha Elections: गुजरात में राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के दो केन्द्रीय निरीक्षक नियुक्त, विधायकों के साथ होगी बैठक

Rajya Sabha Elections: गुजरात में राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के दो केन्द्रीय निरीक्षक नियुक्त, विधायकों के साथ होगी बैठक

अहमदाबाद. गुजरात में राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने दो केन्द्रीय निरीक्षकों की नियुक्ति की है। इनमें पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद भूपेन्द्र यादव और मुंबई भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व मंत्री आशिष सेलार शामिल हैं। ये दोनों निरीक्षक बुधवार को गुजरात के दौरे पर आएंगे।
केन्द्रीय निरीक्षक दो दिनों तक गुजरात में रहेंगे। इस दौरान वे प्रदेश भाजपा के प्रमुख नेताओं, विधायकों से मिलेंगे।
बुधवार को राज्य के भाजपा विधायकों की बैठक गांधीनगर मे ंकलक्टर कार्यालय के सामने उमियाधाम में होगी। इसमें दोनों निरीक्षक भाजपा के विधायकों को राज्यसभा चुनाव को लेकर मार्गदर्शन देंगे।
भाजपा ने तीन प्रत्याशी उतारे हैं मैदान में

राज्यसभा की चार सीटों पर पांच उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें भाजपा ने पूर्व विधायक व आदिवासी चेहरा रमीलाबेन बारा, जाने-माने वकील अभय भारद्वाज और पूर्व उपमुख्यमंत्री नरहरि अमीन को अपना उम्मीदवार बनाया है। उधर कांग्रेस से राष्ट्रीय प्रवक्ता शक्तिसिंह गोहिल और पूर्व केन्द्रीय मंत्री भरत सिंह सोलंकी शामिल हैं।
गुजरात विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के 103 विधायक हैं। कांग्रेस के 65, भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के 2 और एनसीपी का एक और एक निर्दलीय विधायक है। एक उम्मीदवार को जीत के लिए 35 वोट चाहिए। ऐसे में भाजपा तीन और कांग्रेस एक सीट जीत सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो