scriptRam Temple: सीएम रूपाणी ने कहा, राम मंदिर निर्माण से भारत विश्व गुुरू की दिशा में आगे बढ़ेगा | Ram Temple, CM Vijay Rupani, Gujarat, PM Modi, Ayodhya | Patrika News

Ram Temple: सीएम रूपाणी ने कहा, राम मंदिर निर्माण से भारत विश्व गुुरू की दिशा में आगे बढ़ेगा

locationअहमदाबादPublished: Aug 05, 2020 10:10:25 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Ram Temple, CM Vijay Rupani, Gujarat, PM Modi, Ayodhya

Ram Temple: सीएम रूपाणी ने कहा, राम मंदिर निर्माण से भारत विश्व गुुरू की दिशा में आगे बढ़ेगा:

Ram Temple: सीएम रूपाणी ने कहा, राम मंदिर निर्माण से भारत विश्व गुुरू की दिशा में आगे बढ़ेगा:

अहमदाबाद. मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों राम जन्म भूमि के स्थान पर राम मंदिर के भूमिपूजन से राम मंदिर के भव्य निर्माण से राष्ट्र निर्माण की बात साकार होगी। रूपाणी ने बुधवार को अयोध्या में प्रधानमंत्री के हाथों राममंदिर भूमिपूजन को गांधीनगर स्थित अपने आवासा पर सीएम डैश बोर्ड के मार्फत निहारा।
उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता, स्वाभिमान, संस्कृति व परंपरा की रक्षा के लिए यह राम मंदिर आने वाले दिनों में एक अहम कारक बनेगा। यह अवसर 21वीं सदी के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से लिखे जाने की घटना बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे भारत विश्व गुरु की दिशा में आगे बढ़ेगा।
्रूपाणी के मुताबिक पांच सदी बाद रामभक्तों के लिए रामलला को उनके जन्म स्थान पर भव्यतापूर्वक पुन:स्थापित करने का यह स्वर्णिम अवसर है। पांच सौ वर्ष की तपस्या व श्रद्धा से रामलला के भव्य मंदिर का भूमिपूजन साकार हो सका।
उन्होंने कहा कि देश भर में दीवाली जैसा माहौल देखने को मिला। करोड़ों हिन्दुओं के दिलों में विराजमान भगवान राम के जन्म स्थल के अनेक विवादों के बाद सुप्रीम कोर्ट की ओर से फैसला दिए जाने के बाद इसका रास्ता आसान हो गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो