scriptरणजी ट्रॉफी: सौराष्ट्र के मकवाणा, जाडेजा ने मुंबई के गेंदबाजों को हंफाया | Ranji Trophy, Saurashtra, Kamlesh Makwana, Dharmendrasinh Jadeja | Patrika News

रणजी ट्रॉफी: सौराष्ट्र के मकवाणा, जाडेजा ने मुंबई के गेंदबाजों को हंफाया

locationअहमदाबादPublished: Feb 07, 2020 09:40:28 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Ranji Trophy, Saurashtra, Kamlesh Makwana, Dharmendrasinh Jadeja

रणजी ट्रॉफी: सौराष्ट्र के मकवाणा, जाडेजा ने मुंबई के गेंदबाजों को हंफाया

रणजी ट्रॉफी: सौराष्ट्र के मकवाणा, जाडेजा ने मुंबई के गेंदबाजों को हंफाया

राजकोट. सौराष्ट्र के निचले क्रम के बल्लेबाजों-कमलेश मकवाणा और धमेन्द्रसिंह जाडेजा ने मुंबई के गेंदबाजों को हंफाते हुए रणजी ट्रॉफी मुकाबले के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में प्रवेश किया।
राजकोट के खंढेरी स्थित सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (एससीए) स्टेडियम में खेल के चौथे और अंतिम दिन शुक्रवार को मुंबई की जीत की अग्रसर दिख रही थी। मुंबई ने सौराष्ट्र के 83 रनों पर 7 विकेट पर चटका दिए थे और टीम को जीत के लिए सिर्फ तीन विकेटों की दरकार थी, लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों ने धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए करीब 40 ओवरों तक कोई विकेट लेने का मौका ही नहीं दिया। दोनों बल्लेबाजों ने बेहतरीन धैर्य दिखाया और टीम को हार के दरवाजे से वापस ले आए। मकवाणा ने 116 गेंदें खेलकर 31 रन बनाए वहीं जाडेजा ने 125 गेंदें खेलकर 33 रन बनाए।
इतना ही नहीं भाग्य ने भी सौराष्ट्र टीम के मकवाणा का तब साथ दिया जब मुंबई के मध्यतम गेंदबाज रॉयस्टन डायस की एक गेंद ऑफ स्टम्प से टकराने के बावजूद बेल्स नहीं गिरी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो