scriptदुष्कर्म के आरोप में स्कूल वैन चालक को उम्र कैद | Rape case: School Van driver gets lifer | Patrika News

दुष्कर्म के आरोप में स्कूल वैन चालक को उम्र कैद

locationअहमदाबादPublished: Feb 07, 2019 10:16:30 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

 
-5 वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म का
 

Rape, Gujarat

दुष्कर्म के आरोप में स्कूल वैन चालक को उम्र कैद

अहमदाबाद। शहर सत्र न्यायालय ने 5 वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में एक स्कूल के वाहन चालक को उम्र कैद की सजा सुनाई। वर्ष 2009 में शहर के इसनपुर स्थित एक स्कूल के वाहन चालक प्रतिक जोशी ने 5 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। 17 दिन 14 गवाहों की जवाई और 17 दस्तावेज सबूतों के आधार पर आरोपी को दुष्कर्म का दोषी करार दिया।
रिश्वत के आरोपी आयकर अधिकारी ९ तक रिमाण्ड पर

अहमदाबाद. विशेष अदालत ने 8 लाख रुपए रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार आयकर विभाग के सहायक आयुक्त सुरेशचंद नंदकिशोर मीना को 9 फरवरी तक रिमाण्ड पर भेजा। आरोपी ने बुधवार को शहर सत्र न्यायालय के समक्ष खुद को समर्पण कर दिया था। इसके बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार किया था।
एसीबी ने गुरुवार को आरोपी को अदालत में पेश किया। अभियोजन पक्ष की ओर से आरोपी से पूछताछ के लिए 10 दिनों के रिमाण्ड की मांग की गई थी।
दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद विशेष अदालत ने आरोपी आयकर अधिकारी को शनिवार तक के रिमाण्ड पर एसीबी को सौंपा।
राजस्थान के दौसा जिले की बांदीकुई तहसील के मोतीनगर निवासी मीना पर आरोप है कि उन्होंने बिल्डर से मकान के मूल्यांकन कराने के लिए 8 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो