script‘ जनकल्याण के कार्यों में सहायक बने हैं धार्मिक संस्थान’ | religious institution, Chief minister, gandhinagar news, Gujarat news | Patrika News

‘ जनकल्याण के कार्यों में सहायक बने हैं धार्मिक संस्थान’

locationअहमदाबादPublished: Oct 18, 2021 08:12:22 pm

Submitted by:

Pushpendra Rajput

religious institution, Chief minister, gandhinagar news, Gujarat news: निकोल में नवनिर्मित स्वामीनारायण गुरुकुल प्रतिमा का प्रतिष्ठा महोत्सव

' जनकल्याण के कार्यों में सहायक बने हैं धार्मिक संस्थान'

‘ जनकल्याण के कार्यों में सहायक बने हैं धार्मिक संस्थान’

गांधीनगर. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद के निकोल इलाके में नवनिर्मित स्वामीनारायण गुरुकुल के मूर्ति प्रतिष्ठा महोत्सव में कहा कि प्राकृतिक या मानव सृजित आपदा से लेकर सामाजिक गतिविधियों में स्वामीनारायण संप्रदाय के संत-महंत और स्वयंसेवक सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जनकल्याण के कार्यों में सहायक बने हैं।
आजादी का अमृत महोत्सव यानी आजादी की 75वीं वर्षगांठ के वर्ष में राजकोट स्वामीनारायण संस्थान की स्थापना के भी 75 वर्ष पूरे हुए हैं। इस अमृत पर्व पर अहमदाबाद में 45वीं शाखा का मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने उद्घाटन किया।
इस अवसर पर राजकोट संस्था के संत गुरु महाराज ने भगवान स्वामीनारायण के वचनामृत का संदर्भ देते हुए कहा कि परिवार, राज्य, राष्ट्र, संगठन और समाज में सादगी, सरलता और सेवाभाव युक्त नेतृत्व का विशेष महत्व है। गुजरात राज्य को इन तमाम गुणों से संपन्न मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई मिले हैं, जिन्होंने एक महीने के अल्पकाल में ही करोड़ों नागरिकों का दिल जीत लिया है।
स्वामीनारायण मूर्ति प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर कुटीर उद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जगदीशभाई विश्वकर्मा, विधायक बाबूभाई पटेल, वल्लभभाई काकडिय़ा, जगदीशभाई पटेल, संत देवकृष्णदास, महंत देवप्रसाद, धर्मवल्लभदास, साथ ही गुरुकुल के पूर्व विद्यार्थी उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो