scriptRemdesivir: मुख्यमंत्री रूपाणी ने स्पष्ट किया, गुजरात में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कोई कमी नहीं | Remdesivir, Gujarat, CM Vijay Rupani | Patrika News

Remdesivir: मुख्यमंत्री रूपाणी ने स्पष्ट किया, गुजरात में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कोई कमी नहीं

locationअहमदाबादPublished: Apr 11, 2021 01:54:44 am

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Remdesivir, Gujarat, CM Vijay Rupani

Remdesivir: मुख्यमंत्री रूपाणी ने स्पष्ट किया, गुजरात में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कोई कमी नहीं

Remdesivir: मुख्यमंत्री रूपाणी ने स्पष्ट किया, गुजरात में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कोई कमी नहीं

अहमदाबाद. मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने स्पष्ट किया कि गुजरात सरकार मरीजों को नहीं बल्कि अस्पतालों को और नर्सिंग होम को रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध करवा रही है। किसी भी मरीज के परिजन को यह नहीं दिए जा रहे हैं। इंजेक्शन की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त संख्या में इंजेक्शन उपलब्ध हैं। सीएम रूपाणी ने यह भी स्पष्ट किया कि शनिवार सुबह जो 10 हजार इंजेक्शन सूरत के किरण हॉस्पिटल को भेजे गए हैं। वे इंजेक्शन भी राज्य सरकार ने अस्पाल को नहीं दिए हैं। बल्कि अस्पताल की गुहार पर लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए सरकार ने सिर्फ इसे असम के गुवाहाटी से सूरत पहुंचाने के लिए एयरलिफ्ट की व्यवस्था की है। ये हॉस्पिटल के इंजेक्शन हैं। इसे सरकार ने नहीं दिए हैं। सरकार ने सूरत कलक्टर को शुक्रवार देर रात ढाई हजार इंजेक्शन दिए हैं। बीते एक सप्ताह में 88 हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन भेजे हैं। तीन लाख का ऑर्डर भी दे दिया गया है।
सीएम ने कहा कि अहमदाबाद में जायडस अस्पताल की ओर से भी मरीजों को ध्यान रखते हुए दस हजार से ज्यादा लोगों को इंजेक्शन दिए गए हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो