scriptRepublic day parade: Gujarat की ओर से Rani-ki-vav की झांकी पेश होगी | Republic day parade, Gujarat, Rani-ki-vav, New Delhi | Patrika News

Republic day parade: Gujarat की ओर से Rani-ki-vav की झांकी पेश होगी

locationअहमदाबादPublished: Jan 22, 2020 10:25:38 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Republic day parade, Gujarat, Rani-ki-vav, New Delhi

Republic day parade: Gujarat की ओर से Rani-ki-vav की झांकी पेश होगी

Republic day parade: Gujarat की ओर से Rani-ki-vav की झांकी पेश होगी

गांधीनगर. गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय परेड में गुजरात राज्य की ओर से राणी की वाव की झांकी प्रस्तुत की जाएगी। यूनेस्को की ओर से रानी की सीढ़ीदार बावड़ी को विश्व विरासत स्थल का दर्जा दिया जा चुका है। सभ्यता, संस्कृति और अद्भुत कला के समन्वय के साथ राणी की वाव गुजरात की जल संचय और जल प्रबंधन की परंपरा की बेजोड़ मिसाल है। गुजरात की भव्य विरासत का प्रतिनिधित्व करने वाली यह झांकी राष्ट्रीय परेड में पूरे देश के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी। देश के 16 विभिन्न राज्यों की झांकियां राष्ट्रीय परेड के लिए चुनी गई हैं। इसके अलावा भारत सरकार के 6 विभिन्न विभागों की झांकी भी इस परेड में प्रस्तुत की जाएगी।
इस झांकी में रानी की वाव की भव्यता को कलात्मक रूप से प्रस्तुत किया जाएगा। जलस्रोतों की अहमियत बताने के लिए झांकी के आगे हिस्से में पानी से भरे मटके के साथ ग्रामीण गुजरात का विशाल शिल्प रखा गया है। रानी की वाव में शेष शैय्या पर विराजमान भगवान विष्णु का शिल्प मुख्य आकर्षण है। इस शिल्प की प्रतिकृति भी झांकी के आगे के हिस्से को सुशोभित करेगी। झांकी के दोनों और गुजरात के पाटण हथकरघा से बुनी हुई पटोला की प्रतिकृति बनाई गई है।
झांकी के ट्रेलर पार्ट में भगवान विष्णु के दशावतार की मुख्य थीम के साथ-साथ भारतीय शास्त्रीय परंपरा में स्त्रियों के सोलह श्रृंगार को दर्शाते शिल्पों को कलात्मक तरीके से उकेरा गया है। सात मंजिला इस बावड़ी की तीन मंजिलों को प्रतीकात्मक रूप में दर्शाया गया है, जिन्हें कलात्मक स्तंभों और सीढिय़ों के साथ प्रस्तुत किया गया है। बीच की विभाजक दीवार पर बुद्ध और देवी-देवताओं की प्रतिमा उत्कीर्ण की गई है। झांकी के पिछले भाग में भगवान विष्णु के वामन अवतार की सुप्रसिद्ध प्रतिमा की प्रतिकृति पेश की गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो