माताजी के मंदिर में दर्शन कर लौटते समय हुआ हादसा
कच्छ में सामखियाली के समीप कटारिया गांव में माताजी के मंदिर में दर्शन कर लौट रहे मोरबी के वकील पीयूष रवेशिया के माता-पिता और मोरबी जिले में पटवारी सह मंत्री महिला की मौत हो गई। हादसे में महेन्द्र रवेशिया, सुधा रवेशिया, पुत्री जिज्ञा, जिगर, पांच वर्षीय एक बच्चे और कच्छ जिले के माधापर निवासी जादवजी की मौत हो गई।

सीएम की घोषणा : मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता
श्रम राज्यमंत्री बृजेश मेरजा ने अस्पताल पहुंचकर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी.आर. पाटिल को जानकारी दी। उनकी मांग पर मुख्यमंत्री ने 5 मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख और 7 घायलों के परिजनों को 50-50 हजार रुपए की सहायता देने की घोषणा की।

सड़क दुर्घटना में 9 लोग घायल
दाहोद. जिले के ईटाडी के समीप शनिवार शाम को सडक़ दुर्घटना में छकड़ा सवार 9 लोग घायल हो गए। इन सभी लोगों को 108 आपातकालीन सेवा की एंबुलेंस से संजेली के अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस के अनुसार जिले की संजेली तहसील के मोली गांव में रहने वाले राम सिंह गरासिया अपने पुत्र के शादी की तैयारी कर रहे हैं। सुबह के समय वे किराना और अन्य सामान खरीदने के लिए संजेली गए थे। शाम को वापसी में ईटाडी के समीप किसी अज्ञात कार चालक ने झकड़े में टक्कर मार दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।