scriptस्कूल वाहनों पर आरटीओ अधिकारियों की दबिश | RTO drive against school vehicles | Patrika News

स्कूल वाहनों पर आरटीओ अधिकारियों की दबिश

locationअहमदाबादPublished: Sep 06, 2018 10:01:19 pm

Submitted by:

Pushpendra Rajput

आरटीओ अधिकारियों ने की ११७ वाहनों की जांच

RTO

स्कूल वाहनों पर आरटीओ अधिकारियों की दबिश

अहमदाबाद. प्रादेशिक परिवहन कार्यालय-अहमदाबाद (आरटीओ) यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार जांच अभियान चलाता है। गुरुवार को स्कूल वाहनों की औचक जांच की, जिसमें वाहन का बीमा, फिटनेस समेत दस्तावेजों की जांच की गई। आरटीओ अधिकारियों ने अहमदाबाद पश्चिम के चार स्कूलों के निकट ११७ वाहनों की जांच की। ऐसे वाहन चालक जिनके पास फिटनेस प्रमाणपत्र, बीमा या लाइसेंस नहीं था या फिर दस्तावेज या गड़बड़ी पाई गई और उनको नोटिस और जुर्माना भी लगाया गया।
शहर के पश्चिमी क्षेत्र में चार स्कूलों के निकट आरटीओ -अहमदाबाद एस.पी. मुनिया के मार्गदर्शन में निरीक्षकों की अलग-अलग टीमें बनाई गईं।
थलतेज में एशिया इंग्लिश स्कूल के निकट एआरटीओ एस.ए. मोजणीदार के नेतृत्व में १० वाहन निरीक्षक तैनात थे। वहीं बोपल स्थित तुलिप स्कूल के निकट एआरटीओ के.एम. खपेड ने आठ वाहन निरीक्षकों ने स्कूल वाहनों की जांच की। गुरुकुल स्थित एच.बी. कापडिया स्कूल के निकट एआरटीओ एन.वी. परमार ने स्कूल के वाहनों की जांच की गई। वहीं थलतेज स्थित उद्गम स्कूल के निकट आरटीओ एस.पी. मुनिया खुद नौ वाहन निरीक्षकों के साथ वाहनों की जांच की। जांच के दौरान अधिकारियों ने अलग-अलग स्थानों पर वाहन चालकों को रोककर दस्तावेजों और वाहनों में बच्चों की संख्या भी काउंट की गई। स्कूल वाहनों की औचक जांच से वाहन चालकों में खलबली मच गई। आरटीओ अधिकारियों को वस्रापुर स्थित हिमालय मॉल के निकट एकत्रित होने के आरटीओ एस.पी. मुनिया ने आदेश दिए थे। सुबह छह से नौ बजे तक चले इस अभियान में आरटीओ अधिकारियों ने 90 से ज्यादा वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान आरटीओ अधिकारियों ने अनियमितता बरतने वाले वाहन चालकों को हिदायतें भी दी। आरटीओ की कार्रवाई देख स्कूल वाहन चालकों में अफरातफरी का माहौल छा गया। आरटीओ की इस ट्रैफिक ड्राइव में स्कूल वैनों के फिटनेस सर्टीफिकेट और गैस कीटों की जांच की गई। वहीं वैन में बिठाए गए विद्यार्थियों को गिना गया। जिन वाहनों में क्षमता से ज्यादा बच्चों को बिठाया गया था उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो