अहमदाबाद

रूपाणी ने मोदी का यह रिकॉर्ड तोड़ा

-अब तक गुजरात के मंत्रिमंडल में अधिकतम संख्या 21 थी

अहमदाबादMar 09, 2019 / 10:15 pm

Uday Kumar Patel

रूपाणी ने मोदी का यह रिकॉर्ड तोड़ा

 
अहमदाबाद. राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अपने पूर्ववती मुख्यमंत्री और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रिकॉर्ड तोड़ा। अब तक गुजरात के मंंत्रीपरिषद में अधिकतम मंंत्रियों की संख्या वर्ष 2012 में 21 थी जो मोदी के नेतृत्व में बनाई गई थी।
लेकिन शनिवार को तीन मंत्रियों के शपथ दिलाने के बाद अब रूपाणी मंत्रीपरिषद में मंत्रियों की संख्या 24 पहुंच चुकी है। यह मंत्रियों की अब तक की सबसे ज्यादा संख्या है।
वर्ष 2002 में मोदी मंत्रिपरिषद में 17, वर्ष 2007 में उन्हीं के मंत्रीपरिषद में 19 तथा वर्ष 2012 में मोदी के मुख्यमंत्रीकाल में मंत्रियों की अधिकतम संख्या 21 थी।
इसके बाद वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद रुपाणी सरकार में 20 ंमंत्रियों को शामिल किया गया था। इसके बाद जुलाई 2018 में कुंवरजी बावळिया के रूप में एक मंत्री शामिल किया गया और अब शनिवार को तीन और मंत्रियों को शपथ दिलाई गई।
राज्य के विजय रूपाणी मंत्रिमंडल का शनिवार को तीसरा विस्तार किया गया। दिसम्बर 2017 में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद दिसम्बर में ही मंत्रियों को शपथ दिलाई गई थी।

Home / Ahmedabad / रूपाणी ने मोदी का यह रिकॉर्ड तोड़ा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.