scriptSardar Patel Sports Enclave: देश का सबसे बड़ा स्पोट्र्स एन्क्लेव सरदार के नाम पर | Sardar Patel Sports Enclave, India biggest, motera, Ahmedabad | Patrika News

Sardar Patel Sports Enclave: देश का सबसे बड़ा स्पोट्र्स एन्क्लेव सरदार के नाम पर

locationअहमदाबादPublished: Feb 24, 2021 11:31:30 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Sardar Patel Sports Enclave, India biggest, motera, Ahmedabad

Sardar Patel Sports Enclave: देश का सबसे बड़ा स्पोट्र्स एन्क्लेव सरदार के नाम पर

Sardar Patel Sports Enclave: देश का सबसे बड़ा स्पोट्र्स एन्क्लेव सरदार के नाम पर

अहमदाबाद. अहमदाबाद के मोटेरा स्थित विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम परिसर में देश के सबसे बड़े स्पोट्र्स एन्क्लेव सरदार पटेल स्पोट्र्स एन्क्लेव का भूमिपूजन किया। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने बुधवार को भूमिपूजन भी किया। इस एन्क्लेव में हॉकी, फुटबॉल, बास्केटबाल, कबड्डी, बॉक्सिंग, टेनिस सहित अन्य खेलों की सुविधा होगी। गृह मंत्री शाह ने कहा कि भारत में खेल जगत के लिए स्वर्णिम दिन है। सरदार पटेल के नाम से जोडक़र इस स्पोट्र्स एनक्लेव का भूमिपूजन किया गया है। इसमें खेलों की विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ-साथ प्रशिक्षण की व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि यह एनक्लेव देश का सबसे बड़ा एन्कलेव बनेगा। इन एन्क्लेव में हॉकी स्टेडियम का नाम हॉकी के जादूगर ध्यानचंद के नाम पर होगा।
इस अवसर पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत, केन्द्रीय युवा मामलों व खेल मंत्री किरेन रिजिजू, राज्य के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, राज्यसभा सांसद परिमल नथवाणी, बीसीसीआई के सचिव व एशियाई क्रिकेट संघ के अध्यक्ष जय शाह, गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (जीसीए) के उपाध्यक्ष धनराज नथवाणी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो