script'Scientists contribute in development of agriculture and farmers' | ‘कृषि व किसानों के विकास में योगदान दें वैज्ञानिक’ | Patrika News

‘कृषि व किसानों के विकास में योगदान दें वैज्ञानिक’

locationअहमदाबादPublished: Nov 12, 2022 10:34:37 pm

Submitted by:

Rajesh Bhatnagar

दांतीवाड़ा कृषि विवि में आयोजित प्राकृतिक खेती पर राष्ट्रीय संगोष्ठी में बोले राज्यपाल

‘कृषि व किसानों के विकास में योगदान दें वैज्ञानिक’
‘कृषि व किसानों के विकास में योगदान दें वैज्ञानिक’
पालनपुर. राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कृषि वैज्ञानिकों से अपील करते हुए कहा कि शोध से कृषि व किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए योगदान दें। वे बनासकांठा जिले के दांतीवाड़ा स्थित सरदार कृषि नगर दांतीवाड़ा कृषि विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय
संगोष्ठी का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे।
नेचुरल फार्मिंग ऑन सस्टेनेबल एग्रीकल्चर एंड नेशनल प्रोस्पेरिटी विषय पर आयोजित संगोष्ठी में उन्होंने कहा कि किसानों व खेती की समृद्धि के लिए रासायनिक खेती से मुक्त होकर किसानों को प्राकृतिक कृषि अपनाना समय की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि जंगलों में रासायनिक खाद, जंतुनाशक का उपयोग नहीं होने के बावजूद जंगल के वृक्ष व वनस्पति की वृद्धि व विकास होता है, इसी प्राकृतिक नियम से खेत में खेती करना ही प्राकृतिक कृषि है। अक्षय कृषि परिवार के अध्यक्ष डॉ. गजानन डांग ने प्राकृतिक कृषि का प्रचार-प्रसार कर आगे बढऩे पर जोर दिया।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.