अहमदाबाद

… इसलिए सी-प्लैन पन्द्रह दिनों तक नहीं भरेगा उड़ान…???

Sea-plane, kevadia, sabarmati riverfront, PM narendra modi, Gujarat सी-प्लैन मालदीव रवाना

अहमदाबादNov 29, 2020 / 10:20 am

Pushpendra Rajput

… इसलिए सी-प्लैन पन्द्रह दिनों तक नहीं भरेगा उड़ान…???

गांधीनगर. अहमदाबाद से केवडिया के बीच उड़ान भरने वाली सी -प्लेन सेवा रखरखाव के चलते पन्द्रह दिनों तक बंद रहेगी। शनिवार को सी-प्लेन रखरखाव के लिए मालदीव के लिए रवाना हो गया।
सूत्रों के अनुसार आमतौर पर हर दूसरे दिनों से सी-प्लैन की मरम्मत और रखरखाव किया जाता है। करीब एक माह के भीतर सी-प्लैन का पूर्णत: रखररखाव किया जाता है। अहमदाबाद में रखरखाव की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके चलते यह विमान मालदीव भेजा गयाहै। यह भी कहा जा रहा है कि दूसरा भी एयर क्राफ्ट शीघ्र आ सकता है। अन्यथा पन्द्रह से बीस दिनों में यह सी-प्लैन रखरखाव के बाद आएगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 31 अक्टूबर को केवडिया में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी से अहमदाबाद के बीच सफर 31 अक्टूबर को सी-प्लेन सेवा का प्रारंभ किया था। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी 24 नवम्बर को साबरमती रिवरफ्रंट से केवडिया सी प्लैन से गए थे। अब तक 800 से ज्यादा यात्रियों ने सी -प्लैन में सफर किया है। रखरखाव के बाद यह विमान मालदीव से वापस लौटेगा। बाद में यात्री इस सेवा का लुत्फ उठा सकेंगे। सैलानियों को आकर्षित करने के लिए यह सी-प्लैन सेवा शुरू की गई है। यह लोगों को आकर्षण का केन्द्र बनी है।
ये सुविधा हैं वॉटर एयरोड्रम पर

उधर, साबरमती रिवरफ्रंट पर अबेम्डकर ब्रिज के निकट वॉटर एरोड्रम बना है, जहां से केवडिया के लिए सी प्लैन उड़ान भरता है। यात्रियों को सुरक्षा जांच के बाद विमान में बिठाया जाता है। वहीं बैगेज स्कैनर मशीन भी हैं, जहां लगेज चेक कराने के बाद मेटल डिटेक्टर से होकर यात्री विमान में बैठते है। स्पाइस जेट शटल का यह प्लैन हर दिन चार बार उड़ान भरता है। यह विमान 19 सीटों वाला है। आगामी दिनों में इस विमान के लौटने के बाद सैलानी लुत्फ उठा सकेंगे।

Home / Ahmedabad / … इसलिए सी-प्लैन पन्द्रह दिनों तक नहीं भरेगा उड़ान…???

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.