script‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द पर शिव सेना को दिया है समर्थन: गहलोत | Secularism, Ashok Gehlot, Congress, Shiv Sena, Maharasthra, | Patrika News

‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द पर शिव सेना को दिया है समर्थन: गहलोत

locationअहमदाबादPublished: Nov 30, 2019 11:54:00 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

-Secularism, Ashok Gehlot, Congress, Shiv Sena, Maharasthra,

'धर्मनिरपेक्ष' शब्द पर शिव सेना को दिया है समर्थन: गहलोत

‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द पर शिव सेना को दिया है समर्थन: गहलोत

अहमदाबाद. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि महाराष्ट्र में शिव सेना के साथ सरकार बनाने को लेकर धर्मनिरपेक्ष शब्द पर समर्थन दिया है। कांग्रेस अपनी नीतियों पर कभी समझौता नहीं करती। कांग्रेस की नीति और कार्यक्रम काफी मजबूत है। अहमदाबाद में गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति (जीपीसीसी) मुख्यालय में शनिवार को पत्रिका से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने यह बात कही।
सवाल: महाराष्ट्र में शिव सेना के साथ सरकार को लेकर संदेह है कि यह सरकार ज्यादा नहीं चलेगी?

गहलोत: कांग्रेस ने काफी सोच समझ कर महाराष्ट्र में सत्ता में साझेदारी की है। पार्टी ने धर्मनिरपेक्ष शब्द पर सहमति के बाद सरकार के लिए हामी भरी। वहां पर न्यूनतम साझा कार्यक्रम (सीएमपी) के फार्मूले पर सरकार बनी है। महाराष्ट्र में सत्ता में साझीदारी का फैसला सही हुआ है और यह सरकार अच्छी तरह से चलेगी।
सवाल: शिवसेना के साथ विचारधारा को लेकर महाराष्ट्र में गठबंधन का असर अन्य राज्यों पर पड़ेगा?

गहलोत: सभी के दिमाग में यह बात समझ में आ गई कि फैसला सही हुआ। आम लोगों में यह विचार है। शिवसेना के साथ विचारधारा को लेकर महाराष्ट्र के गठबंधन का अन्य राज्यों में आने वाले चुनाव पर असर नहीं पड़ेगा।
सवाल: केन्द्र सरकार के शासन पर आपके विचार क्या है?

गहलोत: आरएसएस को सीधे सामने आकर सत्ता संभाल कर राजनीति करनी चाहिए। अब समय आ गया है कि आरएसएस को सामने आकर कांग्रेस का मुकाबला करना चाहिए। आरएसएस अतिरिक्त संवैधानिक अथॉरिटी के रूप में काम कर रहा है। केन्द्र सरकार का इलेक्टोरल बॉन्ड का मुद्दा भी उचित नहीं है।
सवाल: देश में आर्थिक मंदी पर आपकी क्या राय है?

गहलोत: केन्द्र सरकार आर्थिक मंदी को लेकर कुछ भी नहीं कर पा रही है। केन्द्र ने जवाहर लाल नेहरू की नीतियों को छोड़ दिया। दो गर्वनर ने इस्तीफा दे दिया। इस सरकार को नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह की आर्थिक नीतियों पर चलना चाहिए। दो गवर्नर ने इस्तीफा दे दिया।
सवाल: कांग्रेस क्या अन्य राज्यों में भी गठबंधन करेगी?

गहलोत: कांग्रेस को जहां-जहां उचित लगेगा, पार्टी अपनी नीतियों व कार्यक्रम के हिसाब से उन राज्यों में गठबंधन करेगी।

सवाल: क्या राजस्थान में शराबबंदी करेंगे?
गहलोत: नहीं, राजस्थान में शराबबंदी नहीं होगी। हालांकि स्कूल, कॉलेज के इर्द गिर्द और हाईवे के पास सरकार ने इसकी बिक्री पर प्रतिबंध लगाया है।

ट्रेंडिंग वीडियो