अहमदाबाद

नशीले इंजेक्शन व गर्भनिरोधक दवाएं जब्त

क्लिनिक में डॉक्टर की कामलीला प्रकरण : गिरफ्तार कम्पाउंडर ने भांडा फोड़ा, बोला-135 सेक्स क्लिप बनाई, पेनड्राइव से 25 अश्लील क्लिप जब्त

अहमदाबादJun 12, 2018 / 05:21 pm

Rajesh Bhatnagar

नशीले इंजेक्शन व गर्भनिरोधक दवाएं जब्त

वडोदरा. शहर के समीप अनगढ़ गांव में स्थित एक क्लिनिक में डॉक्टर की कामलीला प्रकरण में जांच के दौरान पुलिस ने नशीले इंजेक्शन व गर्भनिरोधक दवाएं सोमवार को जब्त की। रविवार को गिरफ्तार किए गए कम्पाउंडर ने इस प्रकरण का भांडा फोड़ते हुए कबूला कि 135 सेक्स क्लिप बनाई गई। उसके पास से पेनड्राइव से 25 अश्लील क्लिप जब्त की गई है।
सूत्रों के अनुसार इस प्रकरण में डॉक्टर की हवस की शिकार एक महिला ने नंदेसरी पुलिस थाने में रविवार को मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने डॉक्टर प्रतीक जोशी व कंपाउंडर दिलीप गोहिल के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज कर दिलीप को रविवार देर शाम गिरफ्तार किया। अनगढ़ गांव स्थित क्लिनिक में पुलिस ने सोमवार को जांच के दौरान नशीले इंजेक्शन व गर्भनिरोधक दवाएं जब्त कीं।
उप सरपंच पर मिलीभगत का आरोप :
जानकारी के अनुसार अनगढ़ गांव के कई लोगों ने आरोप लगाया कि कामलीला के वीडियो बताकर डॉक्टर प्रतीक जोशी ब्लेकमेल करता था। गांव के उप सरपंच पर भी मिलीभगत के आरोप लग रहे हैं। पुलिस ने गांव के पांच जनों को गिरफ्तार करने के प्रयास शुरू किए हैं।
हाथ-पांव-सिर में दर्द के बाद क्लिनिक गई शिकायतकर्ता :
अनगढ़ गांव निवासी शिकायतकर्ता के अनुसार करीब एक वर्ष पहले हाथ-पांव-सिर दर्द के बाद वह अनगढ़ गांव स्थित कृष्णा क्लिनिक गई। वहां डॉक्टर प्रतीक जोशी ने जांच के बाद उपचार किया। गोली का सेवन करने के बाद वह अचेत हो गई। क्लिनिक के भीतर कक्ष में उसे पलंग पर सुलाया गया। वह अचेत हालल में थी, तभी डॉक्टर ने उससे दुष्कर्म किया। कंपाउंडर दिलीप ने मोबाइल से शूटिंग कर ली। होश में आने पर वह घर पहुंची और दो-तीन दिन बाद पुन: डॉक्टर से दवा लेने गई, उस समय डॉक्टर व कंपाउंडर मौजूद थे। कंपाउंडर दिलीप ने महिला से दुष्कर्म कर रहे डॉक्टर की वीडियो क्लिप मोबाइल फोन पर बताई। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने डॉक्टर प्रतीक जोशी व कंपाउंडर दिलीप गोहिल के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज किया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.