मृतकों में अशोक (४५), महेश (२५), महेश पाटनवाडिया (४७), (२५),विजय चौधरी (२२), बृजेश (२३), अजय वसावा (२२) और सहदेव वसावा (२२) शामिल हैं। पाटनवाडिया, अशोक, बृजेश और महेश को सेप्टिक टैंक साफ करने के लिए बुलाया गया था वहीं चौधरी, सहदेव और अजय होटल के कर्मचारी हैं जो इस काम में उनकी मदद कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने इस घटना पर दुख जताते हुए सभी मृतक के परिजनों को ४-४ लाख रुपए के मदद की घोषणा की है।