scriptशाह का तीन-चौथाई से ज्यादा सीटें जीतने पर जोर | Shahs thrust on winning more than three-fourths of seats | Patrika News

शाह का तीन-चौथाई से ज्यादा सीटें जीतने पर जोर

locationअहमदाबादPublished: Nov 18, 2017 05:05:48 am

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को अपने संगठनात्मक प्रचार के अंतिम दिन उत्तर गुजरात के शक्ति केन्द्रों के प्रभारियों के साथ बैठक की। डीस

Amit Shah

Amit Shah

गांधीनगर।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को अपने संगठनात्मक प्रचार के अंतिम दिन उत्तर गुजरात के शक्ति केन्द्रों के प्रभारियों के साथ बैठक की। डीसा में उन्होंने पाटण और बनासकांठा तथा गांधीनगर में अहमदाबाद जिला, गांधीनगर जिला, महेसाणा जिले के शक्ति केन्द्रों के प्रभारियों व कार्यकर्ताओं से मिले।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने पिछले साढ़े तीन वर्ष में ऐसा कोई भी काम नहीं किया है जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं को अपना सिर नीचा करना पड़े। भ्रष्टाचार और काले धन पर लगातार कड़े निर्णय लेकर देश को इमानदारी की तरफ बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा की आज 18 राज्यों में सरकार है, 11 करोड़ सदस्यों के साथ विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। शाह ने इन कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव में तीन चौथाई से ज्यादा सीटों के साथ जीत में इतिहास रचने की अपील की।

चांदखेड़ा में जिंदा, तो सीटीएम ब्रिज नीचे मृत मिली बच्ची

एक ही दिन में मिले लावारिश छोड़े गए दो नवजात

शहर में नवजातों को जन्म देने के बाद लावारिश हालत में छोडऩे की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार को एक ही दिन में ऐसे दो नवजातों को लावारिश हालत में पाया गया। जिसमें चांदखेड़ा में कचरे के ढेर में पड़ा मिला बालक तो जिंदा हालत में था, जबकि सीटीएम ब्रिज के नीचे मिली सात महीने की बच्ची दम तोड़ चुकी थी।

मोटेरा संगाथ मॉल के पास स्थित परिमल हॉस्पिटल के पिछले हिस्से में कचरे के ढेर में शनिवार सुबह करीब आठ बजे हाल ही में जन्मा एक बालक लावारिश हालत में पड़ा मिला। यात्री पंकजभाई ने पुलिस कंट्रोलरूम को सूचना दी। पुलिस को पता चला कि मोटेरा गणेशनगर निवासी अनीताबेन चौहान (34) व एक अन्य महिला नवजात को सिविल अस्पताल ले गई हैं। बालक सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने अज्ञात महिला के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

उधर सीटीएम ब्रिज के नीचे कचरा पेटी से भी शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक नवजात बच्ची मृत हालत में मिली। उसकी आयु करीब सात महीने की होने का अनुमान है। सफाई कर्मचारी जितेन्द्रभाई राठौड़ ने इस बच्ची के मृत हालत में कचरा पेटी में पड़े होने की सूचना दी थी। मनपा के सेनेटरी सब इंस्पेक्टर जिगरकुमार दवे (33) ने इस मामले में अज्ञात महिला के विरुद्ध खोखरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो