scriptGujarat News : गरीबों के अधिकार पर बुलडोजर चला रही भाजपा सरकार : गहलोत | shamlaji, Bhiloda, Arvalli, Hindi News | Patrika News

Gujarat News : गरीबों के अधिकार पर बुलडोजर चला रही भाजपा सरकार : गहलोत

locationअहमदाबादPublished: Apr 15, 2022 11:02:07 pm

Submitted by:

Binod Pandey

गहलोत ने गौरव यात्रा का राजस्थान सीमा पर किया स्वागत

Gujarat News : गरीबों के अधिकार पर बुलडोजर चला रही भाजपा सरकार: गहलोत

Gujarat News : गरीबों के अधिकार पर बुलडोजर चला रही भाजपा सरकार: गहलोत

शामलाजी/भिलोडा. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आजादी के 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर गुजरात कांग्रेस की ओर से जारी आजादी गौरव यात्रा का राजस्थान सीमा पर स्वागत किया। इस यात्रा का राजस्थान की सीमा पर रतनपुर में स्वागत करते हुए गहलोत ने भाजपा सरकार पर प्रहार किया। उन्होंने रतनपुर सीमा पर आयोजित सभा में कहा कि आज देश में धर्म, जाति के नाम पर घृणा फैलाया जा रहा है।
केन्द्र की सरकार पिछले सात वर्षों से कुशासन चला रही है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने समग्र विश्व में महिला शक्ति का परचम लहरया था। उन्होंने परमाणु परीक्षण, बैकों का राष्ट्रीयकरण समेत ऐतिहासिक कार्य करने के बाद देश के लिए अपनी जान न्यौछावर कर दी। राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरी ओर गरीबों के हक-अकिधकार पर भाजपा सरकार बुलडोजर चला रही है। आाजादी गौरव यात्रा राजस्थान में घूमकर सदभावना, शांति का संदेश देगी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का संदेश आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने सभी से मिलकर भारत के निर्माण के लिए निष्ठापूर्वक काम करने का आह्वान किया।
Gujarat News : गरीबों के अधिकार पर बुलडोजर चला रही भाजपा सरकार: गहलोत
गुजरात सीमा पर लोग स्वागत को थे तैयार
उधर गुजरात से राजस्थान में प्रवेश से पूर्व अरवल्ली जिले में शामलाजी के पास अणसोल में यात्रा के स्वागत के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आने की घोषणा की गई थी, इससे कार्यकर्ताओं में उत्साह व्याप्त हो गया। मुख्यमंत्री गहलोत के स्वागत के लिए अणसोल में स्कूल की छात्राएं कुमकुम तिलक लेकर खड़ी हो गई लेकिन थोड़ी देर में गुजरात-राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्र राजस्थान के रतनपुर से संदेश आया कि मुख्यमंत्री गहलोत गुजरात के अणसोल में नहीं आएंगे बल्कि रतनपुर से ही आजादी गौरव यात्रा का स्वागत करेंगे।
कांग्रेस नेताओं को जैसे ही यह जानकारी मिली, यात्रा को राजस्थान की ओर प्रस्थान करा दिया गया। गहलोत के अचानक गुजरात नहीं आने की खबर से तरह-तरह की चर्चा का बाजार भी गर्म हो गया। बाद में रतनपुर से राजस्थान में प्रवेश करने पर आजादी गौरव यात्रा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस प्रभारी डॉ रघु शर्मा, गुजरात प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख जगदीश ठाकोर, विरोध पक्ष के नेता सुखराम राठवा, कांग्रेस विधायक समेत अरवल्ली और साबरकांठा जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो