scriptकार की टक्कर से छह महिला पदयात्री घायल | Six women pedestrians injured by car collision | Patrika News

कार की टक्कर से छह महिला पदयात्री घायल

locationअहमदाबादPublished: Sep 16, 2018 11:21:41 pm

Submitted by:

Rajesh Bhatnagar

पावागढ़ पर कालिका माता के दर्शन के लिए जा रहे थे

general

कार की टक्कर से छह महिला पदयात्री घायल

हालोल/वडोदरा. पंचमहाल जिले में पावागढ़ स्थित पर कालिका माता के दर्शन करने जाते समय नवाकुवा-तपलावाव के बीच कार की टक्कर से छह महिला पदयात्री घायल हो गईं।
पावागढ़ पुलिस थाना सूत्रों के अनुसार पंचमहाल जिले की हालाले तहसील के खेरप वावड़ी गांव से पदयात्री पावागढ़ स्थित पर कालिका माता के दर्शन करने के लिए माताजी के जय-जयकार करते ध्वजा लेकर जा रहे थे।
इस दौरान पावागढ़ के समीप नवाकुवा-तपलावाव के बीच तेज गति से जा रही एक कार के चालक ने स्टीयरिंग से अचानक नियंत्रण खोया और सामने आ रहे पदयात्रियों को चपेट में ले लिया, इस कारण छह पदयात्री घबरा गए।
हादसे के बाद कार चालक अपना वाहन छोडक़र फरार हो गया। हादसे में अमिता वखतसिंह चौहाण, भूमिका महेश चौहाण, ममता अरविंद चौहाण, मधु उदेसिंह चौहाण, अमीषा विजय चौहाण, उर्मिला छत्रसिंह चौहाण घायल हो गईं। घायलों को आपातकालीन सेवा 108 की एंबुलेंस से हालोल के रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद वहां से उन्हें वडोदरा भेजा गया। पावागढ़ पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ है।
किशोरी से बलात्कार
वडोदरा. शहर के मकरपुरा एस.टी. डिपो के पीछे रहने वाली एक किशोरी से बलात्कार का मामला पीडि़ता की माता ने मकरपुरा पुलिस थाने में शनिवार देर रात को दर्ज करवाया है।
सूत्रों के अनुसार मकरपुरा एयरफोर्स स्टेशन के समीप पार्वती नगर निवासी नगीन उर्फ कानो अशोक माली के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। उसने मकरपुरा एस.टी. डिपो के पीछे रहने वाली किशोरी को धमकी देकर शनिवार रात को भी मकान के पीछे बुलाया और पुन: बलात्कार किया।
उस समय किशोरी की माता वहां पहुंची और उसे देखकर आरोपी वहां से फरार हो गया। इससे पहले, उसने किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसाया और मिलने में आसानी के लिए सिम कार्ड सहित मोबाइल फोन दिया था। इसके जरिये दोनों आपस में बात करते थे। करीब दो महीने पहले उसने किशोरी को मकान में अकेली पाकर उसके मकान पर पहुंचकर बलात्कार किया था।

ट्रेंडिंग वीडियो