Gujarat election 2022: स्मृति ईरानी का दावा, गुजरात में बनेगी भाजपा सरकार
अहमदाबादPublished: Dec 02, 2022 10:38:54 pm
Gujarat election 2022: Smriti Irani, BJP govt, Gujarat


Gujarat election 2022: स्मृति ईरानी का दावा, गुजरात में बनेगी भाजपा सरकार
Gujarat election 2022: स्मृति ईरानी का दावा, गुजरात में बनेगी भाजपा सरकार
केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि पहले चरण के मतदान में जनता ने भाजपा को समर्थन दिया है। उन्होंने दावा किया कि गुजरात में फिर एक बार भाजपा की सरकार बनने वाली है।
पहले चरण में 63 प्रतिशत से ज्यादा का मतदान हुआ है, यह ज्यादा चिंताजनक आंकड़े नहीं हैं। फिर भी दूसरा चरण बाकी है। ऐसे में वे भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते वे सभी मतदाताओं से अपील करती हैं कि सभी मतदाता को अपने मताधिकार का उपयोग करना चाहिए। यह उनका अधिकार भी है और लोकतंत्र के प्रति उनकी जिम्मेदारी भी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी जनता से ज्यादा से ज्यादा मतदान की अपील कर रहे हैं।