scriptGujarat Road Accident 6 मौतों में कार चालक की सामने आई लापरवाही, यह केस हुआ दर्ज | sogitra Anand Road Accident : Car driver's negligence in 6 deaths | Patrika News

Gujarat Road Accident 6 मौतों में कार चालक की सामने आई लापरवाही, यह केस हुआ दर्ज

locationअहमदाबादPublished: Aug 13, 2022 11:28:33 am

Submitted by:

Binod Pandey

सोजित्रा सड़क हादसे में मृतकों की संख्या 6 हुई
कार, बाइक व रिक्शे के बीच हुई थी ट्रिपल भिड़ंत

Gujarat Road Accident 6 मौतों में कार चालक की सामने आई लापरवाही, यह केस हुआ दर्ज

Gujarat Road Accident 6 मौतों में कार चालक की सामने आई लापरवाही, यह केस हुआ दर्ज

आणंद. जिले के सोजित्रा Sogitra में डाली चौराहे के निकट गुरुवार देर शाम कार, बाइक और रिक्शा Car, Bike, Rickshaw के बीच हुई भिड़ंत Accident में मृतकों की संख्या 6 हो गई है। घटना में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि चार की अस्पताल Hospital में मौत होने की जानकारी है। घटना के संबंध में सोजित्रा पुलिस की प्राथमिक जांच में कार चालक की लापरवाही negligence सामने आई है।

कार चालक केतन पढियार सोजित्रा की विधायक पूनम परमार का दामाद बताया गया है। हाल पुलिस ने उसके खिलाफ मानव वध की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। घटना में कार, बाइक और रिक्शा के बीच ट्रिपल दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों समेत रिक्शा चालक और रिक्शे में सवार माता और दो पुत्री की मौत हो गई। सोजित्रा में डाली चौराहे के निकट गुरुवार देर शाम को तीन वाहनों के बीच टक्कर हो गई। इसमें रिक्शा और बाइक सवार सहित 7-8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दुर्घटना में घायल हुए चार लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
ये हैं मृतक
मृतकों में सोजित्रा गांव के चार और दो अन्य बोरियावी गांव के बताए गए हैं। इनमें बाइक सवार संदीप ओड और योगेश ओड बोरियावी गांव के हैं। वहीं रिक्शा में सवार जिया मिस्त्री, वीणा मिस्त्री, जान्हवी मिस्त्री सोजित्रा की है। रिक्शा चालक याशीन व्होरा भी सोजित्रा का बताया गया है।

‘हर घर तिरंगा’ के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा
दाहोद. जिला कलक्टर हर्षित गोसावी ने जिला सेवा सदन में अधिकारियों के साथ बैठक कर ‘हर घर तिरंगा ‘ और स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए सभी तरह की तैयारियां जल्द से जल्द पूरी कर ली जाए। इसके अलावा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडारोहण के पश्चात विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेलकूद के सुचारू रूप से आयोजन में भी कोई कमी नहीं होनी चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो