राज्य में पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक: देसाई📣 રાજ્યમાં પેટ્રોલનો પુરતો જથ્થો છે.
— Kanu Desai (@KanuDesai180) June 12, 2022
📱સોશિયલ મીડિયા પર પેટ્રોલ પંપ બંધ છે કે પછી પેટ્રોલ ખુટી ગયું છે તેવી કોઈ પણ પ્રકારની પોસ્ટ પર ભરોસો કરી ભરમાશો નહી, અને આવા કોઈપણ મેસેજ કોઈને મોકલો પણ નહિ.
रविवार को राज्य के वित्तमंत्री, ऊर्जा एवं पेट्रोलियम मंत्री कनूभाई देसाई ने ट्वीट के जरिए स्पष्टता की कि राज्य में पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। सोशल मीडिया पर पेट्रोल पंप बंद हैं। पेट्रोल खत्म हो गया है। ऐसी किसी अफवाह पर ध्यान ना दें। ना ही उस पर विश्वास करें और ना ही उसे फॉरवर्ड करें। पेट्रोलियम राज्य मंत्री मुकेश पटेल ने भी कहा कि पेट्रोल पंप बंद है। पेट्रोल खत्म हो गया है। ऐसी अफवाह चल रही है। जनता को बताना चाहता हूं कि राज्य में पेट्रोल का स्टॉक पर्याप्त है। चिंता करने की जरूरत नहीं है। अफवाहों से सावधान रहो।
अफवाह के चलते उमड़ी भीड़, कमी नहीं⛽️ રાજ્યમાં પેટ્રોલનો પુરતો જથ્થો છે… ⛽️@CMOGuj @InfoGujarat @PIBAhmedabad pic.twitter.com/yrdkOqAbHT
— Mukesh Patel (@mukeshpatelmla) June 12, 2022
फेडरेशन ऑफ गुजरात पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अरविंद ठक्कर ने बताया कि अफवाह के चलते शनिवार रात को बड़ी संख्या में लोग पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल खरीदने के लिए उमड़े थे। पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। डीजल की थोड़ी सप्लाई कम मिल रही है। लेकिन उसकी भी एक महीने तक तो दिक्कत नहीं है। जहां तक कुछ पेट्रोल पंप के रविवार को बंद रहने का सवाल है तो अफवाह के चलते कई पेट्रोल पंपों पर शनिवार को ही पूरा पेट्रोल बिक गया था। रविवार को सप्लाई बंद रहती है जिससे सप्लाई नहीं मिलने से पंप बंद रहे। सोमवार से सभी पूर्ववत खुल जाएंगे। कहीं कोई समस्या नहीं है।
