वडोदरा. वडोदरा महानगर पालिका (वीएमसी) के चुनाव में मंगलवार को परिणाम घोषित होने के साथ ही वार्ड 9 के भाजपा प्रत्याशी श्रीरंग आयरे वडोदरा शहर में सबसे कम उम्र के व सर्वाधिक अंतर से विजेता बने हैं। जानकारी के अनुसार वर्ष 2015 के चुनाव में आरएसपी के बैनर से राजेश आयरे ने मात्र 27 वाटों से व उनके पैनल ने वार्ड 9 से भाजपा व कांग्रेस के मुकाबले जीत हासिल की थी।
राजेश आयरे पिछले महीनों ही भाजपा में शामिल हुए लेकिन, तीन बार पार्षद रहने के कारण इस वर्ष चुनाव में उनके पुत्र श्रीरंग आयरे को भाजपा की ओर से वार्ड 9 से उम्मीदवार बनाया गया। मात्र 22 वर्षीय श्रीरंग आयरे ने 27236 वोट प्राप्त कर 20111 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। एमएसयू में द्वितीय वर्ष वाणिज्य में अध्ययनरत श्रीरंग अपने पिता के साथ लंबे समय से राजनीति में है और पिता राजेश आयरे के अलावा नरेन्द्र मोदी को अपने आदर्श मानता है।

चार चुनावों में पार्टी की हार के कारण प्रशांत ने दिया इस्तीफा शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत पटेल ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में लोकसभा, विधानसभा, विधानसभा के उपचुनाव में सीटें गंवाने और महानगर पालिका चुनाव में करारी हार के कारण अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन पर प्रत्याशियों के चयन में मनमर्जी करने के आरोप भी लगाए गए। उनके प्रति कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त होने के साथ ही युवा को कमान सौंपने की मांग की जाने लगी है।
जामनगर में विजय सभा जामनगर. जामनगर महानगर पालिका के चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की ऐतिहासिक जीत के बाद शहर के चांदी बाजार में विजय सभा का आयोजन किया गया। सभा में प्रदेश के कृषि मंत्री आर.सी. फलदू, अन्न व नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री धर्मेन्द्रसिंह जाडेजा, सांसद पूनम माडम ने जामनगर महानगर पालिका को विकास कार्यों के लिए राज्य व केन्द्र सरकार से सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया। उनके अलावा पूर्व राज्यमंत्री वसुबेन त्रिवेदी सहित पार्टी नेताओं ने मतदाताओं का आभार जताया। सभा में भाजपा के सभी 50 विजेता मौजूद थे। शहर भाजपा अध्यक्ष डॉ. विमल कगथरा, चुनाव प्रभारी हसमुख हिंडोचा ने कार्यकर्ताओं व मतदाताओं का आभार जताया। शहर महामंत्री प्रकाश बांभणिया ने आभार व्यक्त किया।
विकास कार्यों व टीम वर्क से ऐतिहासिक जीत : भाजपा जामनगर. शहर भाजपा अध्यक्ष डॉ. विमल कगथरा ने कहा कि विकास कार्यों व टीम वर्क से भाजपा को ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है। लगातार छठी बार भाजपा को बहुमत मिला है। जनता ने भाजपा के शासनकाल में किए गए विकास कार्यों के कारण भाजपा को वोट दिए हैं। इसके अलावा सभी वार्डों में भाजपा कार्यकर्ताओं के टीम वर्क के कारण पार्टी विजयी रही है।
प्रजा तक नहीं पहुंच सके : कांग्रेस
शहर कांग्रेस अध्यक्ष विरेन्द्रसिंह-दिगुभा जाडेजा के अनुसार महंगाई सहित अनेक मुद्दों के साथ प्रजा के समक्ष गए लेकिन, प्रजा तक पहुंच नहीं सके। इसके अलावा समन्वय का भी अभाव रहा।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष विरेन्द्रसिंह-दिगुभा जाडेजा के अनुसार महंगाई सहित अनेक मुद्दों के साथ प्रजा के समक्ष गए लेकिन, प्रजा तक पहुंच नहीं सके। इसके अलावा समन्वय का भी अभाव रहा।
मशीन से हारे : ‘आप’ जामनगर शहर में आम आदमी पार्टी ‘आप’ के अध्यक्ष रमेश कटारमल ने आरोप लगाते हुए कहा कि वोट से नहीं बल्कि मशीन से हारे हैं। शहर में पहली बार चुनाव मैदान में पार्टी की ओर से प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा गया लेकिन एक भी प्रत्याशी जीत नहीं सका। अनेक ईवीएम के बारे में प्रशासन को शिकायत की गई।