सोमनाथ/वेरावल. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को सोमनाथ महादेव के दर्शन किए। उन्होंने पत्नी सविता कोविंद व परिजनों के साथ महापूजा की। इस अवसर पर उन्होंने के कल्याण व सुख की प्रार्थना की। इससे पहले सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट की ओर से राष्ट्रपति का स्वागत किया गया। उन्होंने मंदिर में श्रद्धालुओं का अभिवादन भी स्वीकार किया।इस अवसर पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत, राज्य मंत्री देवा मालम, ट्रस्ट के ट्रस्टी पी के लहेरी, जे डी परमार, सचिव योगेन्द्र देसाई, जिला कलक्टर राजदेव सिंह गोहिल, रेंज आईजी मनिन्दर सिंह, पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह जाडेजा, ट्रस्ट के जनरल मैनेजर विजय सिंह चावड़ा सहित अन्य उपस्थित थे।