scriptSpecial trains will run from today for the convenience of passengers | यात्रियों की सुविधा के लिए आज से चलेंगी विशेष ट्रेनें | Patrika News

यात्रियों की सुविधा के लिए आज से चलेंगी विशेष ट्रेनें

locationअहमदाबादPublished: Oct 24, 2022 05:23:54 pm

Submitted by:

Rajesh Bhatnagar

पश्चिम रेलवे का निर्णय

यात्रियों की सुविधा के लिए आज से चलेंगी विशेष ट्रेनें
यात्रियों की सुविधा के लिए आज से चलेंगी विशेष ट्रेनें
अहमदाबाद/वडोदरा/दाहोद. यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे की ओर से मंगलवार से विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय किया गया है।
ट्रेन संख्या 09463 अहमदाबाद-पटना विशेष मंगलवार 25 अक्टूबर को अहमदाबाद से शाम 4.25 बजे प्रस्थान करेगी और बुधवार रात 9.15 बजे पटना पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 09464 पटना-नडियाद विशेष 27 अक्टूबर को पटना से सुबह 6 बजे प्रस्थान करेगी और 28 अक्टूबर को सुबह 10.15 बजे नडियाद पहुंचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में छायापुरी, रतलाम, कोटा, आगरा फोर्ट, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज और पं. दीन दयाल उपाध्याय स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में 1 फर्स्ट एसी, 1 एसी 3 टियर, 8 शयनयान और 12 सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।
ट्रेन संख्या 09421 अहमदाबाद-दिल्ली सराय रोहिल्ला विशेष अहमदाबाद से 25 अक्टूबर को शाम 9.35 बजे रवाना होकर वाया फुलेरा होते हुए अगले दिन सुबह 11 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी। 09422 दिल्ली सराय रोहिल्ला-अहमदाबाद विशेष 26 अक्टूबर को दिल्ली सराय रोहिल्ला से अपराह्न 3.50 बजे रवाना होकर वाया फुलेरा होते हुए अगले दिन सुबह 7.30 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 09011 मुंबई सेंट्रल-मालदा टाउन विशेष वाया वडोदरा, रतलाम होकर 30 अक्टूबर रविवार को मुंबई सेंट्रल से रात 10.50 बजे रवाना होकर मंगलवार को शाम 6.45 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। 09012 मालदा टाउन-मुंबई सेंट्रल विशेष वाया रतलाम, वडोदरा होकर 26 अक्टूबर व 2 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को मालदा टाउन से सुबह 5 बजे रवाना होकर प्रत्येक शुक्रवार सुबह 5.05 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 09003 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली एसी विशेष 28 अक्टूबर को मुंबई सेंट्रल से शाम 4 बजे रवाना होकर वाया वडोदरा, रतलाम होते हुए अगले दिन दोपहर 12.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। 09004 नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल एसी विशेष 26, 29 अक्टूबर को नई दिल्ली से दोपहर 2.10 बजे रवाना होकर वाया रतलाम, वडोदरा होते हुए अगले दिन सुबह 7.20 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 05054 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एसी विशेष 27 अक्टूबर गुरुवार को बांद्रा टर्मिनस से शाम 5.15 बजे रवाना होकर वाया वडोदरा, रतलाम होते हुए शनिवार को सुबह 6.25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 05053 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस 26 अक्टूबर गुरुवार को गोरखपुर से सुबह 4.10 बजे रवाना होकर वाया रतलाम, वडोदरा होते हुए अगले दिन शाम 4 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 09425 अहमदाबाद-अमृतसर विशेष 7 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को अहमदाबाद से रात 9.05 बजे रवाना होकर वाया रतलाम बुधवार मध्यरात में 12.20 बजे अमृतसर पहुंचेगी। 09426 अमृतसर-अहमदाबाद विशेष 26 अक्टूबर से 9 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को अमृतसर से मध्यरात बाद 2.45 बजे रवाना होकर वाया रतलाम अगले दिन सुबह 8.45 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 09419 अहमदाबाद-तिरुचिरापल्ली विशेष 27 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को अहमदाबाद से सुबह 9.30 बजे रवाना होकर रविवार मध्यरात बाद 3.45 बजे तिरुचिरापल्ली पहुंचेगी। वापसी में संख्या 09420 तिरुचिरापल्ली-अहमदाबाद विशेष 30 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को तिरुचिरापल्ली से सुबह 5.45 बजे रवाना होकर सोमवार रात 9.15 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 09208 भावनगर-बांद्रा सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष 27 अक्टूबर, 3, 10 व 17 नवंबर को प्रत्येक गुरुवार को भावनगर टर्मिनस से दोपहर 2.50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 6 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 09207 बांद्रा-भावनगर सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष 28 अक्टूबर, 4, 11 व 18 नवंबर को प्रत्येक शुक्रवार को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 9.15 बजे प्रस्थान करेगी और उसी रात 11.45 बजे भावनगर टर्मिनस पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 01703 अहमदाबाद-जबलपुर विशेष बुधवार से 2 नवंबर तक प्रति बुधवार को अहमदाबाद से दोपहर 1.55 बजे चलकर अगले दिन सुबह 9.35 बजे जबलपुर पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 01704 जबलपुर-अहमदाबाद विशेष 1 नवंबर तक प्रति मंगलवार को जबलपुर से शाम 6.25 बजे चलकर अगले दिन सुबह 11 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। मार्ग में दोनों दिशाओं में यह ट्रेन नडियाद, आणंद, छायापुरी, दाहोद, रतलाम, उज्जैन, मक्सी, भोपाल, होशंगाबाद, इटारसी, पिपरिया तथा नरसिंहपुर स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर एवं जनरल श्रेणी के कोच रहेंगे।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.