scriptCorona virus : पुलिस के वाहनों पर किया सेनेटाइजर का छिड़काव | Spraying of sanitized liquids on police vehicles | Patrika News

Corona virus : पुलिस के वाहनों पर किया सेनेटाइजर का छिड़काव

locationअहमदाबादPublished: Mar 27, 2020 05:25:55 pm

Submitted by:

Gyan Prakash Sharma

वाहनों पर सेनेटाइजर युक्त तरल पदार्थ का छिड़काव, Corona virus, Lock down

Corona virus : पुलिस के वाहनों पर किया सेनेटाइजर का छिड़काव

Corona virus : पुलिस के वाहनों पर किया सेनेटाइजर का छिड़काव

जामनगर. कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लॉक डाउन का अमल करवाने में जुटे पुलिसकर्मियों के सरकारी वाहनों पर सेनेटाइजर युक्त तरल पदार्थ का छिड़काव किया जा रहा है।

लॉक डाउन का अमल करवाने, एक स्थान पर निर्धारित संख्या से अधिक लोगों को एकत्रित होने पर कार्रवाई करने के लिए पुलिसकर्मी गश्त में जुटे हैं। उनके उपयोग में आने वाले 50 से अधिक वाहनों पर सेनेटाइजर युक्त तरल पदार्थ का छिड़काव किया जा रहा है।
कोरोना से बचाव के लिए द्वारका में किया लघु विष्णुयाग यज्ञ


जामनगर. देवभूमि द्वारका जिले में द्वारका स्थित भगवान द्वारकाधीश के जगत मंदिर में कोरोना से बचाव के लिए लघु विष्णुयाग यज्ञ किया गया।
मंदिर के पुजारियों व शास्त्रियों की प्रेरणा से मंदिर देवस्थान समिति की ओर से जगत मंदिर में कोरोना रोग के निवारण के लिए व वर्तमान में विश्व में भय के वातावरण के साथ ही इस महामारी से बड़ी संख्या में मृत व्यक्तियों की विश्व शांति के लिए लघु विष्णुयाग यज्ञ का आयोजन किया गया।
समिति के अध्यक्ष व जिला कलक्टर डॉ. नरेन्द्रकुमार मीना इस यज्ञ के यजमान थे। इस दौरान यज्ञ के संकल्प में विश्व शांति व कोरोना महामारी के निवारण के लिए संकल्प लेकर नवग्रह शांति के साथ शास्त्रोक्त विधि व वेदोक्त मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में आहुति दी गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो