scriptAhmedabad, Palanpur News : भारत माता व स्वामी विवेकानंद की प्रतिमाओं की स्थापना शुरू | Statues of Bharat Mata and Swami Vivekananda started installation | Patrika News

Ahmedabad, Palanpur News : भारत माता व स्वामी विवेकानंद की प्रतिमाओं की स्थापना शुरू

locationअहमदाबादPublished: Sep 21, 2020 11:31:35 pm

Submitted by:

Rajesh Bhatnagar

बनासकांठा जिले की 14 तहसीलों में…

Ahmedabad, Palanpur News : भारत माता व स्वामी विवेकानंद की प्रतिमाओं की स्थापना शुरू

बनासकांठा जिले के डीसा में भारत माता की प्रतिमा स्थापित करने के बाद पूजा करते विधायक शशिकांत पंड्या व अन्य।

पालनपुर. स्वामी विवेकानंद राज्य युवा बोर्ड बनासकांठा संचालित स्वामी विवेकानंद केंद्रों की ओर से बनासकांठा जिले की 14 तहसीलों में भारत माता व स्वामी विवेकानंद की प्रतिमाओं की स्थापना की शुरुआत की गई है।
सूत्रों के अनुसार डीसा तहसील मुख्यालय पर विधायक शशिकांत पंड्या, नगर पालिका अध्यक्षा शिल्पाबेन माली, भाजपा जिला महामंत्री अमरत दवे के अलावा हितेश चौधरी ने भारत माता की स्थापना के बाद पूजा-अर्चना की।
दांतीवाड़ा तहसील मुख्यालय पर तहसील पंचायत उपाध्यक्ष रमेश घाडिया, थराद में प्रांत अधिकारी वी.सी. बोडाणा, तहसील पंचायत अध्यक्ष दानाभाई माली के अलावा जीवराज पटेल, दियोदर में तहसील पंचायत अध्यक्ष वनराजसिंह वाघेला, भाभर में तहसील व शहर के अग्रणी मौजूद रहे।
जिले में पहलीबार सभी तहसीलों में भारत माता व स्वामी विवेकानंद की प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं। पालनपुर, वडगाम, कांकरेज, धानेरा, अमीरगढ़, दांता, वाव, सुईगाम, लाखणी सहित सभी 14 तहसीलों में यह प्रतिमाएं केंद्र के गौरांग पाध्या, विनोदभाई के निर्देशन में स्थाापित की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो