scriptकच्छ में होगी स्ट्रोबेरी की प्राकृतिक खेती | Strawberry will be natural farming in Kutch | Patrika News

कच्छ में होगी स्ट्रोबेरी की प्राकृतिक खेती

locationअहमदाबादPublished: Sep 27, 2021 10:55:48 pm

Submitted by:

Rajesh Bhatnagar

राज्यपाल ने रेलडी गांव में रोपा पौधा
पांच एकड़ जमीन पर डेढ़ लाख पौधे रोपने की शुरुआत

कच्छ में होगी स्ट्रोबेरी की प्राकृतिक खेती

कच्छ में होगी स्ट्रोबेरी की प्राकृतिक खेती

भुज. राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कच्छ जिले की भुज तहसील के रेलडी गांव स्थित आशापुरा आर्गेनिक फार्म पर प्राकृतिक खेती आधारित स्ट्रोबेरी का पौधा रोपकर पांच एकड़ जमीन पर डेढ़ लाख पौधे रोपने की शुरुआत की।
सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती पद्धति आधारित स्ट्रोबेरी की खेती की परियोजना की शुरुआत के मौके पर राज्यपाल ने स्ट्रोबेरी का पौधा रोपने के बाद प्राकृतिक खेती के प्रदेश संयोजक प्रफुल्ल सेंजलिया के साथ पौधे को पानी पिलाकर भी सिंचन किया।
राज्यपाल ने प्राकृतिक खेती आधारित बैंगन-टमाटर की फसल का निरीक्षण किया और प्राकृतिक चेरी टमाटर की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने 50 किलो केले की एक लूम के बारे में भी जानकारी हासिल की। राज्यपाल ने इस संबंध में अन्य राज्यों व स्थलों पर खेती के बारे में किसानों को जानकारी दी। उन्होंने फार्म के मालिक हरेश ठक्कर को इस बारे में मार्गदर्शन दिया।
राज्यपाल ने पत्तों, पेड़ों और फलों से तैयार किए जाने वाले प्राकृतिक जीवामृत प्लांट का अवलोकन भी किया। इस दौरान प्राकृतिक खेती के अग्रणी किसान मनसुख जाडा, जिला कलक्टर प्रवीणा डी.के., भुज के प्रांत अधिकारी अतिराग चपलोत, तहसीलदार विवेक बारहठ, उप तहसीलदार रामसिंह राजपूत के अलावा डॉ. मुकेश चंदे, मनीष सोलंकी, गौतम शर्मा, हरेश ठक्कर आदि भी मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो