अहमदाबाद

Tricolor yatra : जूनागढ़ में तिरंगा यात्रा में उमड़े छात्र

2 Photos
Published: August 07, 2022 11:40:55 pm
1/2

जूनागढ़. आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत जूनागढ़ में रविवार को निकाली गई तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र उमड़े जूनागढ़ में हर घर तिरंगा अभियान को सार्थक बनाने के लिए और लोगों को देशभक्ति के उत्सव में शामिल करने, अभियान के दौरान घरों में तिरंगा फहराने के लिए तालाब दरवाजा स्थित शहीद स्मारक से कालवा चौक तक रविवार को तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

2/2

रैली का शुभारंभ नवसारी के सांसद व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी.आर. पाटिल की उपस्थिति में किया गया। इस रैली में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्कूल-कॉलेजों के छात्र भी शामिल हुए। जूनागढ़ में गिरनार पर्वत के नीचे स्थित भवनाथ मंदिर के महंत इंद्रभारती बापू सहित संतों और महंतों, स्वयंवेसी संगठन के पदाधिकारियों पुनीत शर्मा, योगी पडियार और अन्य नेताओं व पार्षदों ने तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.