scriptतौकते तूफान: गुजरात में डेढ़ लाख लोगों का स्थानांतरण, अब तक १.३५ लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया | Tauktae, cyclone, evacuation, CM Vijay rupani, Control room, NDRF, SDR | Patrika News

तौकते तूफान: गुजरात में डेढ़ लाख लोगों का स्थानांतरण, अब तक १.३५ लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया

locationअहमदाबादPublished: May 17, 2021 04:15:27 pm

Tauktae, cyclone, evacuation, CM Vijay rupani, Control room, NDRF, SDRF, deployed

तौकते तूफान: गुजरात में डेढ़ लाख लोगों का स्थानांतरण, अब तक १.३५ लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया

तौकते तूफान: गुजरात में डेढ़ लाख लोगों का स्थानांतरण, अब तक १.३५ लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया

अहमदाबाद. तौकते चक्रवात के मद्देनजर गुजरात के समुद्री किनारे निचले क्षेत्रों में रहने वाले करीब डेढ़ लाख लोगों का स्थानांतरण करवाकर उन्हें सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है। इसमें से अब तक १.३५ लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा चुका है। इस दौरान कोरोना नियमों का भी ध्यान रखा जा रहा है।
तौकते की स्थिति पर सीएम विजय रूपाणी लगातार नजर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जीरो केज्युअल्टी के संकल्प के साथ जिला प्रशासन कार्यरत है। मछुआरों को कोस्टकार्ड की मदद से सुरक्षित लाया जा रहा है। कच्छ, सुरेन्द्रनगर और दक्षिण गुजरात के जिलों के अगरियों को भी सुरक्षित जगह पहुंचाया गया है।
कोरोना मरीजों और अस्पतालों में तौकते के चलते ऑक्सीजन की आपूर्ति, बिजली की आपूर्ति प्रभावित ना हो उसे सुनिश्चित किया जा रहाहै। इसके लिए अस्पतालों में डीजल जनरेटर सेट रखे गए हैं। ऑक्सीजन का बफर स्टॉक रखने को कहा है। बिजली और मार्ग मकान विभाग को भी बिजली के खंभे गिरने, होर्डिंग्स गिरने, रोड ब्लॉक होने की स्थिति में तत्काल कदम उठाने को कहा है।
राज्य के एसीएस होम पंकज कुमार ने बताया कि अब तक राज्य के समद्री किनारों पर बसने वाले डेढ़ लाख लोगों में से ज्यादातर को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। सुरक्षित जगह पर जहां इनके ठहरने की व्यवस्था की है वहां पर उनका कोरोना एंटीजन टेस्ट भी किया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो