scriptअहमदाबाद समेत चार शहरों में पारा ४४ के पार | Temperature in Ahmedabad crosses 44 | Patrika News

अहमदाबाद समेत चार शहरों में पारा ४४ के पार

locationअहमदाबादPublished: May 17, 2018 09:56:15 pm

मौसम की सबसे अधिक गर्मी…दो दिनों तक लू की चेतावनी

Temperature in Ahmedabad crosses 44

file photo

अहमदाबाद. मौसम में भीषण गर्मी के लिहाज से गुरुवार का दिन सबसे भारी रहा। राज्य के अहमदाबाद समेत चार शहरों में तापमान ४४ डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। सबसे अधिक ४५.२ डिग्री सेन्टीग्रेड तापामन कच्छ जिले के कंडला एयरपोर्ट पर दर्ज किया गया। चेतावनी दी गई है कि शुक्रवार और शनिवार को राज्य के सौराष्ट्र- कच्छ में लू चल सकती हैं।
अहमदाबाद में सुबह दस बजे बाद से ही असहनीय गर्मी महसूस होने लगी। गर्म हवा के थपेड़े और कड़ी धूप ने झुलसाने का काम किया। जिससे दोपहर के समय में सड़कों और बाजारों में आवागमन काफी कम देखा गया। गर्म हवा और कड़ी धूप ही नहीं हवा में बढ़ी नमी ने उमस बढ़ा दी जिससे कूलर-पंखे भी असरहीन लगे। हवा में ६५ फीसदी तक आद्र्रता दर्ज की गई। शहर का तापमान ४४.३ दर्ज किया गया। गुजरात रीजन में अहमदाबाद शहर सबसे गर्म रहा। उधर, सौराष्ट्र रीजन के अमरेली में तापमान ४४.७ तो राजकोट में ४४ डिग्री पर पहुंच गया। वहीं सुरेन्द्रनगर में ४४. ३ तो कच्छ जिले के कंडला एयरपोर्ट पर पारा ४५.२ डिग्री रहा, जो राज्य में सबसे अधिक है। बुधवार को भी कंडला एयरपोर्ट पर तापमान ४५ डिग्री के पार रहा। दूसरे दिन भी कंडला एयरपोर्ट पर राज्य में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। हालांकि कच्छ रीजन के अन्य शहरों में तापमान में ज्यादा अंतर नहीं आया है। अहमदाबाद में भी मौसम की सबसे अधिक गर्मी गुरुवार को दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों में उत्तर गुजरात रीजन एवं सौराष्ट्र, कच्छ, दक्षिण गुजरात रीजन के कुछ भागों में पारा ४० से ४४ डिग्री तक रहने के आसार हैं। चेतावनी दी गई है कि शुक्रवार और शनिवार को सौराष्ट्र-कच्छ में लू चल सकती हैं।
प्रमुख शहरों में तापमान
कंडला एयरपोर्ट ४५ .२
अमरेली ४४ .७
सुरेन्द्रनगर ४४.३
अहमदाबाद ४४ .३
राजकोट ४४ .०
वडोदरा ४३ .०
सूरत ३८ .६
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो