आज सुबह तड़के अहमदाबाद के ढोलका के पुलेन चौक के पास सड़क किनारे खड़े एक डंपर के पीछे एक बोलेरो के आकर टकराने से बड़ा हादसा हो गया। यह सुबह करीब पांच बजे की घटना है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। शव खून से लथपथ पड़े दिखे।
हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अहमदाबाद के एक अस्पताल में ले जाया गया। जबकि मृतकों को पोस्टमॉर्टम के लिए ढोलका अस्पताल भेजा गया है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस का काफिला तुरंत मौके पर पहुंचा और बचाव अभियान चला मामले की जांच में जुट गया। सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय ढोलका थाना की पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
दाहोद के मजदूर मजदूरी के लिए राणपुर जा रहे थे
बोलेरो में सवार लोगों की पहचान की जा चुकी है। यह सभी दाहोद से मजदूरी के लिए राणपुर जा रहे थे। उसी दौरान उनके साथ घटना घटी।
अकस्मात में मृतकों के नाम
नितीश नान सिंह भिलवाड, दिलीप नान सिंह भीलवाड, राहुल खुमसिंह भीलवाड, प्रमोद भरतभाई भीलवाड, राजू मानसिंह खंडारा हैं। साथ ही मनीषा नितेशभाई भीलवाड, रामचन्द्र नितेशभाई भीलवाड को इलाज के लिए शिफ्ट किया गया है।
घायलों को अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया
हादसे में दो घायलों को इलाज के लिए अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल दोनों मरीजों की हालत स्थिर। सिविल अस्पताल के ऑर्थो विभाग में एक मरीज का इलाज चल रहा है। जबकि दूसरे घायल युवक का इलाज सर्जरी विभाग में चल रहा है। पांचों मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए ढोलका अस्पताल भेजा।
हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम
दुर्घटना के कारण राजमार्ग पर कुछ मिनटों के लिए यातायात जाम हो गया, हालांकि स्थानीय लोग और राहगीर मदद के लिए दौड़ पड़े। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और 108 मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई की।
फिलहाल ढोलका पुलिस घटना को लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। सूत्रों के मुताबिक बोलेरो सवार मजदूर मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।