अहमदाबाद

Gujarat Crime News : चश्मदीद ही निकला हत्या का आरोपी

कॉलेज छात्रा की हत्या के रहस्य से पर्दाफाश करने का पुलिस का दावा

अहमदाबादJun 23, 2022 / 10:34 am

Binod Pandey

Gujarat Crime News : चश्मदीद ही निकला हत्या का आरोपी

शामलाजी. अरवल्ली जिले के मेघरज क्षेत्र में कॉलेज छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के मित्र को गिरफ्तार किया है। मित्र साक्षी बनकर शिकायतकर्ता को गुमराह कर रहा था। पुलिस ने मामले में छानबीन के बाद हत्या की घटना में खुद को साक्षी (चश्मदीद) बता रहे युवक पर शंका जाते उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सारे मामले से पर्दा हट गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार 16 जून को बेडज जंगल से कॉलेज छात्रा का शव बरामद किया गया था। छात्रा मेघरज के मोटी पंडुली गांव में रहने वाली कॉलेज छात्रा का बताया गया था। मृतक युवती के परिजनों ने दो नामजद समेत चार लोगों को आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज की थी। समग्र घटना में साक्षी बने किरण भगोरा ही बाद में आरोपी निकला।
पुलिस के अनुसार मृतक युवती का करीब डेढ वर्ष से आरोपी किरण भगोरा से मित्रता थी। दोनों अक्सर एक-दूसरे से मिलते रहते थे। 14 जून को दोनों दोपहर दो बजे मिलने बेडज के जंगल गए थे। यहां मृतक युवती को अन्य युवकों से फोन पर बातचीत होने को लेकर किरण और मृतक युवती में विवाद हो गया। बताया गया कि इस पर किरण ने युवती को एक थप्पर मार दिया।
इससे युवती गिर गई और उसका सिर पत्थर से टकराने से वह बेहोश हो गई। पुलिस के अनुसार आरोपी ने युवती को मृत समझ कर उसके दुपट्टे से फांसी देकर भाग गया।
पुलिस व परिजनों को करता रहा गुमराह
किरण भगोरा बाद में मृतक के परिजनों को गुमराह करने लगा। आरोपी ने परिजनों को बताया कि युवती के सिर पर पाइप से वार कर कुछ लोग उसे मोटरसाइकिल से जंगल की ओर ले गए थे। पुलिस ने मामले की बारीकी से जांच की तो घटना का पर्दाफाश हो गया और साक्षी ही आरोपी के रूप में पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी किरण को उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी ने साक्ष्य नष्ट करने के लिए युवती और अपने मोबाइल सीम कार्ड तोड़कर कहीं फेंक दिया। पुलिस उसकी बरामदी की कोशिश में जुटी है।युवती का मोबाइल, अपराध में इस्तेमाल मोटरसाइकिल समेत कपड़े कब्जे में लिया है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.