अहमदाबाद

Gujarat News : भारत माता की जय के नारों से गूंजा सिनेमा घर

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के जन्मदिन पर समूह में देखी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स ‘

अहमदाबादMar 17, 2022 / 09:32 am

Binod Pandey

Gujarat News : भारत माता की जय के नारों से गूंजा सिनेमा घर

पालनपुर. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने अनूठा कार्यक्रम करते हुए सिनेमा हॉल में द कश्मीर फाइल फिल्म समूह में देखी। कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार पर आधारित इस फिल्म को देखने के लिए कई संस्थाएं लोगों से अपील कर रही है। कश्मीर में हुए अमानवीय अत्याचार से लोगों को अवगत कराने के लिए पालनपुर शहर, तहसील, दांता तहसील, अंबाजी शहर, अमीरगढ तहसील और वडगाम तहसील भाजपा संगठन की ओर से पालनपुर के सिनेमा घर में फिल्म देखी गई। इसमें भाजपा के करीब 471 कार्यकर्ताओं ने एक साथ फिल्म देखी। फिल्म की शुरुआत वंदे मातरण के साथ की गई। सिनेमा हॉल में भारत माता की जय के नारे भी गुंजते रहे। इस अवसर पर प्रदेश कोर ग्रुप के सदस्य व बनास डेयरी के चेयरमैन शंकर चौधरी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री हरिभाई चौधरी, जिला भाजपा प्रमुख गुमानसिंह चौहाण, नंदाजी ठाकोर, प्रदेश मंत्री नोकाबेन प्रजापति, राणाभाई देसाई, डाह्या पिलियातर, कनूभाई व्यास, कैलाश गहलोत आदि मौजूद रहे।
अस्पताल और स्कूल में बांटे फल
आणंद. गुजरात प्रदेश भाजपा प्रमुख सी आर पाटिल के जन्मदिन पर बुधवार को आणंद शहर भाजपा और आणंद नगर पालिका की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आणंद शहर के सिविल अस्पताल समेत अन्य कई अस्पतालों में गरीब मरीजों समेत अन्य सभी को फल बांटे गए।

इसके अलावा आणंद शहर के सरकारी और नगर पालिका के अधीन वाली बालिका स्कूलों में भी फल वितरित किए गए। इस अवसर पर आणंद शहर भाजपा प्रमुख मयूरभाई पटेल, आणंद नगर पालिका के प्रमुख रूपलबेन पटेल, उप प्रमुख छाया झाला, कारोबारी समिति के अध्यक्ष सचिन पटेल, स्वप्निल पटेल समेत पार्षद और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। पाटिल के जन्मदिन पर आणंद के सांसद मितेश पटेल ने टाकीज में द कश्मीर फाइल्स फिल्म दिखाने का आयोजन किया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.