scriptवडोदरा मध्यस्थ जेल में भी रेडियो स्टेशन संचालित करेंगे कैदी | The prisoner will operate radio station in Vadodara mediator jail | Patrika News

वडोदरा मध्यस्थ जेल में भी रेडियो स्टेशन संचालित करेंगे कैदी

locationअहमदाबादPublished: Mar 04, 2021 10:23:12 pm

Submitted by:

Rajesh Bhatnagar

कैदियों के कल्याण, मनोरंजन व शिक्षा के उद्देश्य से रेडियो प्रिजन आरंभ
 

वडोदरा मध्यस्थ जेल में भी रेडियो स्टेशन संचालित करेंगे कैदी

वडोदरा मध्यस्थ जेल में भी रेडियो स्टेशन संचालित करेंगे कैदी

वडोदरा. वडोदरा मध्यस्थ जेल में कैदियों के कल्याण, मनोरंजन, शिक्षा के उद्देश्य से कैदियों के लिए व कैदियों की ओर से संचालिज रेडियो प्रिजन की का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जेल) डॉ. के.एल.एन. राव ने किया।
रेडियो प्रिजन मात्र मनोरंजन ही नहीं, बल्कि शैक्षणिक, कौशल वृद्धि और अन्य विषयों पर भी सूचना उपलब्ध करवाएगा। डॉ. राव ने कहा कि रेडियो प्रिजन बंदीयों के मानस परिर्वन के लिए किया गया कल्याण कार्य है। उन्होंने कहा कि कैदी अपने परिवारजनों से दूर रहकर तनाव का अनुभव करते हैं इसलिए रेडियो उन्हें बहुस्तरीय प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाता है।
उन्होंने कहा कि इस माध्यम से बंदी अपने उच्च अध्ययन के लिए शैक्षणिक सूचनाएं, कार्य कुशलता की सूचनाएं, अपनी कहानी को रेडियो के माध्यम से श्रोता कैदियों को सुना सकेंगे। इसके साथ ही रेडियो के माध्यम से कैदियों को कानूनी सलाह, सूचनाएं भी उपलब्ध करवाई जाएगी। अतिथियों के उद्बोधन और प्रेरणा प्रवचन का प्रसारण भी इस रेडियो से किया जाएगा।
जेल में रहकर 10वीं व 12वीं कक्षा और उच्च स्तरीय अध्ययन करने वाले कैदियों के लिए मार्गदर्शक शैक्षिक कार्यक्रमों का प्रसारण भी किया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले वर्ष 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर रेडियो प्रिजन की शुरुआत अहमदाबाद की जेल से की गई थी, उसके बाद राजकोट, सूरत और अब वडोदरा की जेल में भी रेडियो प्रिजन की शुरुआत की गई है।

ट्रेंडिंग वीडियो