scriptसत्ताधारी भाजपा ने विपक्षी कांग्रेस पार्षद को बनाया उपाध्यक्ष | The ruling BJP made the opposition Congress councilor vice president | Patrika News

सत्ताधारी भाजपा ने विपक्षी कांग्रेस पार्षद को बनाया उपाध्यक्ष

locationअहमदाबादPublished: Aug 22, 2019 12:04:16 am

Submitted by:

Rajesh Bhatnagar

पाटण नगरपालिका में…

सत्ताधारी भाजपा ने विपक्षी कांग्रेस पार्षद को बनाया उपाध्यक्ष

सत्ताधारी भाजपा ने विपक्षी कांग्रेस पार्षद को बनाया उपाध्यक्ष

हिम्मतनगर. पाटण जिला मुख्यालय स्थित पाटण नगरपालिका के उपाध्यक्ष पद के लिए बुधवार को हुए चुनाव में सत्ताधारी भाजपा ने विपक्षी कांग्रेस के पार्षद को निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित करवाया।
सूत्रों के अनुसार अब तक उपाध्यक्ष रहे वसंत पटेल के इस्तीफे के बाद से खाली पड़े पद पर निर्वाचन के लिए पाटण नगरपालिका सभाखंड में बुधवार को बैठक हुई। प्रभारी पाटण के प्रांत अधिकारी जे.एम. तुवार की अध्यक्षता में निर्वाचन प्रक्रिया हुई।
सत्ताधारी भाजपा के 17 व विपक्षी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कानजी देसाई ने कांग्रेस के 27 पार्षद होने के कारण उपाध्यक्ष पद के लिए लालेश ठक्कर का नाम घोषित किया। लालेश ने कांग्रेस से उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन-पत्र दाखिल किया। भरत भाटिया ने प्रस्ताव व मुमताज बानु ने समर्थन किया। भाजपा ने भी लालेश का नामांकन- पत्र भरवाया।
निर्वाचन अधिकारी ने एक ही उम्मीदवार के दो नामांकन-पत्र जमा होने के कारण पहले भाजपा की ओर से पेश किए गए नामांकन-पत्र को मान्य रखकर बैठक में मौजूद 44 पार्षदों की सर्वसम्मति से मतदान के बिना ही लालेश ठक्कर को उपाध्यक्ष के पद पर विजेता घोषित किया। इसके बाद लालेश के समर्थकों ने आतिशबाजी कर खुशी व्यक्त की। भाजपा व कांग्रेस के पार्षदों ने माल्यार्पण कर लालेश को शुभकामनाएं दीं।
विवाद नहीं, मिलकर करेंगे विकास के कार्य : लालेश
उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए जाने के बाद लालेश ठक्कर ने कहा कि पाटण नगरपालिका में पहली बार सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुने गए हैं। भाजपा की ओर से उनके नाम का प्रस्ताव करने पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि अब शेष ढार्ई वर्ष में सत्तापक्ष के अध्यक्ष महेन्द्रभाई को बड़े भाई के समान मानकर विवाद के बजाय मिलकर विकास के कार्य करेंगे और नागरिकों के विश्वास को पूर्ण करेंगे।
भाजपा-कांग्रेस मिलकर करेगी काम : मनोज
सत्ताधारी भाजपा के नेता मनोज पटेल ने कहा कि नगरपालिका में लम्बे समय से चल रहे विवाद केे कारण लोगों के विकास के कार्य अटक गए थे, शहर के विकास के लिए कांग्रेस पार्षद का उपाध्यक्ष के तौर पर पसंद कर भाजपा ने कांग्रेस के साथ मिलकर शहर के विकास के काम करने के लिए यह निर्णय किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो