scriptGujarat Accident News : जन्मदिन के ही दिन काल ने निगल लिया | The wall of the house collapsed, 2 died | Patrika News

Gujarat Accident News : जन्मदिन के ही दिन काल ने निगल लिया

locationअहमदाबादPublished: Jun 08, 2022 08:56:05 am

Submitted by:

Binod Pandey

बेटे के लिए छत वाला घर बनवा रहा था घर मालिक
मकान की दीवार गिरी, 2 की मौत

Gujarat Accident News : जन्मदिन के ही दिन काल ने निगल लिया

Gujarat Accident News : जन्मदिन के ही दिन काल ने निगल लिया

हिम्मतनगर. साबरकांठा जिले की प्रांतिज तहसील के सोनासण में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से मलबे में तीन लोग दब गए। घटना में मकान मालिक समेत दो लोगों की मौत हो गई। एक अन्य घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि मकान मालिका के जन्मदिन के दिन ही हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने मृतक मकान मालिक का चक्षुदान कराया।

साबरकांठा जिले के सोनासा के पटेलवास में रहने वाला बाबु पटेल (65) अपने पुराने मकान का नवीनीकरण कर रहा था। एक महीने से यह काम चल रहा था। नए मकान का लेंटर तक दीवार का काम पूरा हो गया था। हादसे से पहले बाबु मकान की ईंट जोड़ रहे कारीगर और श्रमिक के साथ काम कर रहे थे। इसी दौरान बगल की 20 से 25 फीट ऊंची दीवार धरासायी हो गई। यह दीवार मिट्टी से जोड़ी गई थी। दीवार गिरने से इसके नीचे बाबु पटेल, कारीगर और एक श्रमिक दब गए। दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े चले आए। किसी तरह दीवार के मलबे में दबे तीनों को बाहर निकाला गया। शीघ्र ही सभी को हिम्मतनगर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने बाबु और हरेश मीणा को मृत घोषित कर दिया। घायल रणछोड़ का इलाज किया जा रहा है।
घटना की जानकारी प्रांतिज थाने को दी गई। उप सरपंच नरेश पटेल ने बताया कि बाबु पटेल ने नए घर के लिए पंचायत की मंजूरी भी ली थी। इसके बाद वे पिछले छह महीने से घर का काम करवा रहे थे। अपने जन्मदिन के दिन ही बाबु पटेल की मौत से परिवार सदमे में हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो